फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता प्रीतम की कहानी 'पिंजर' पर पाकिस्तान में आएगा TV सीरियल, बॉलीवुड में भी बन चुकी है फिल्म

Tue, 16 Jan 2018 04:09 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर लेखिका अमृता प्रीतम के उपन्यास 'पिंजर' पर बॉलीवुड पहले ही धूम मचा चुका है। भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित इस उपन्यास पर अब पाकिस्तान में टीवी सीरियल प्रसारित होगा। पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी एक टीवी सीरियल लेकर आ रहे हैं। इस सीरियल का टाइटल 'घुघी' रखा गया है। ये सीरियल 25 जनवरी को पाकिस्तानी समय के मुताबिक शाम 8 बजे से प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
'पिंजर' एक महिला के प्रेम संबंध और बंटवारे के बाद उसके संबंधों की बदलती कहानी पर आधारित है। सीरियल को जानी-मानी राइटर अमना मुफ्ती ने डायरेक्ट किया है। अदनान सिद्दिकी के मुताबिक, 'बॉलीवुड में बनी फिल्म 'पिंजर' देखने के बाद उनके दिमाग में इस टीवी सीरियल का ख्याल आया। हमने उनकी लिखी कहानी सीरियल के माध्यम से दर्शाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने यह भी कहा, उम्मीद है कि ये सीरियल पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी पसंद किया जाएगा। ये सीरियल हर गुरुवार भारतीय समयानुसार 10 बजे इंटरनेट पर अपलोड किया जाएगा। अदनान सिद्दिकी के मुताबिक इतनी बड़ी कहानी को टीवी सीरीज में बांधना आसान नहीं था। फिर टीआरपी का टेंशन काम के लोड को और बढ़ा देता है। हमनें अपनी ओर से काम में पूरी ईमानदारी दिखाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

4 of 4
याद हो कि 'पिंजर' के ही नाम से इस उपन्यास पर 2004 में एक फिल्म भी बनी थी। बॉलीवुड की इस फिल्म को चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया। फिल्म में मनोज वाजपेयी और उर्मिला मार्तोंडकर और संजय सूरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आलोचकों की प्रशंसा के अलावा, फिल्म ने राष्ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें