फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पानीपत' पर पाकिस्तान के मंत्री को ऐतराज, कहा- 'फिल्म में मुसलमान शासक को जालिम दिखाया गया'

Thu, 14 Nov 2019 06:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : social media
अपने अजीबो-गरीब बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी को अब भारतीय फिल्म पानीपत से परेशानी है। उनका आरोप है कि फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

2 of 4
चौधरी फवाद हुस्सैन - फोटो : Twitter
फवाद चौधरी ने कहा है- पानीपत में मुसलमान शासक को जालिम दिखाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ दिया गया है। फवाद चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- 'जब बेवकूफ लोग आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) की विचारधारा के तहत इतिहास में फेरबदल करते हैं तो फिर उनसे हम ऐसी ही उम्मीद कर सकते हैं। आगे-आगे देखिए होता है क्या?'
 
विज्ञापन

3 of 4
Panipat - फोटो : social mumbai
वहीं दूसरी ओर भारत में अफगास्तिान के पूर्व राजदूत डॉ. शाइदा अब्दाली ने लिखा- 'भारतीय फिल्में भारत-अफगानिस्तान संबंध को मजबूत करने में भूमिका निभाती रही हैं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म पानीपत हमारे साझा इतिहास को ध्यान में रखकर बनाई गई होगी।'
विज्ञापन

4 of 4
panipat
गौरतलब है कि फिल्म पानीपत का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कीर्ति सेनन, मोहनीस बहल, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान मुख्य किरदार में हैं। वहीं फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है।

ये भी पढ़ें- इन पांच 5 एक्ट्रेसेस को शादी के बाद झेलनी पड़ी मुश्किलें, श्वेता तिवारी का तो दूसरा रिश्ता भी टूटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें