फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वजह से पूछा सवाल- 'क्या पाकिस्तान में चुनाव लड़ रहे हैं अमिताभ और माधुरी'

Thu, 26 Jul 2018 10:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पाकिस्तान के किसी भी चुनाव में ज्यादातरर पोस्टर जो हमें देखने को मिलता है वो भारत के खिलाफ ही होता है। यही नहीं चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार इसका सहारा लेते हैं और उन्हें इसमें मदद भी मिलती है लेकिन इस बार पाकिस्तान चुनाव में एक अलग ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड स्टार्स भारत में जितने पॉपुलर हैं उतने ही पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी पॉपुलर हैं। ऐसे में इन चुनाव में भी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का सहारा लिया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। पोस्टर में माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन की फोटो लगी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्विटर पर एक यूजर ने माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन को टैग करते हुए लिखा, क्या आप PTI (पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ) के साथ काम कर रहे हैं।
 

 

4 of 5
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित ने पाकिस्तान के चुनाव को मजेदार बना दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपके पड़ोसी ने चुनाव को रोचक बनाने का एक मजेदार तरीका ढूंढ़ निकाला है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें