फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक हीरोइन बोली, रणवीर सिंह के साथ काम करके बहुत मजा आएगा

विज्ञापन
1 of 10
फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' अपने ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है। फिल्म में डायना पेंटी, जिमी सेरगिल, अली फजल और अभय देओल जैसे सितारे हैं। इन सबके साथ एक और खूबसूरत लड़की इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इनका नाम है मोमल शेख।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

2 of 10
मोमल शेख पाकिस्तान की हैं, वो पाकिस्तान में अपनी एक पहचान रखती हैं। उनके पापा जावेद शेख को हम पाकिस्तान का अमिताभ बच्चन कह सकते हैं। मोमल अब बॉलीवुड में आ रही है और अपने बॉलीवुड करियर को लेकर उन्होंने खुलकर बातचीत की है।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

3 of 10
अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद हीरोइनों का करियर खत्म हो जाता है लेकिन मोमल का करियर शादी के बाद भी शानदार चल रहा है। मोमल ने 2012 में शादी की, उनका एक बेटा है और अब वो बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

4 of 10
पाकिस्तान के अखाबर डॉन के मुकाबिक, मोमल अपने डेब्यू को लेकर कापी उत्साहित हैं। जब मोमल से पूछा गया कि उन्होंने छोटा सा रोल क्यों चुना तो उन्होंने कहा कि डायना ने भी 'कॉकटेल' में साइड रोल किया और अब 'हैप्पी भाग जाएगी' में लीड रोल में हैं। ऐसे में मोमल भी आशा से भरी हैं। अपने रोल पर भी वो खुलकर बात करती हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

5 of 10
अपने रोल के बारें में मोमल ने बताया कि वो एक पाकिस्तानी लड़की के रोल में दिखेंगी। उनका रोल अभय देओल की मंगेतर का है। ये रोल मिला कैसै? इसके पीछे भी कहानी है।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

6 of 10
मोमल के पापा जावेद शेख से जब 'हैप्पी भाग जाएगी' के निर्देशक ने पाकिस्तानी रोल के लिए एक लड़की का नाम सुझाने को कहा तो उन्होंने मोमल को छोड़ कई नाम गिना दिए। निर्देशक को नेट पर मोमल की तस्वीर मिली और उन्होंने ये रोल मोमल को दे दिया।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

7 of 10
मोमल का कहना है कि शाहरुख खान और सलमान खान की वो बहुत बड़ी फैन हैं। जब उनसे पूछा गया कि किस भारतीय अभिनेता के साथ वो काम करना पसंद करेंगी तो फिर वो खान अभिनेता नहीं बल्कि किसी और को चुनती हैं।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

8 of 10
मोमल का कहना है कि वो रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं। मोमल को रणवीर का मजाकिया अंदाज बहुत पसंद आता है, उनका कहना है कि वो रणवीर के साथ काम करने को बेचैन हैं। मोमल कहती हैं कि रणवीर के साथ काम करके बहुत मजा आएगा।

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

9 of 10
मोमल अकेली नहीं जो जिन्होंने भारत का रुख किया है, उनसे पहले भी बहुत से पाकिस्तानी कलाकार बॉलीवुड में हैं। मोमल कहती हैं कि वो इस बात से खुश हैं कि पाकिस्तान से आकर लोग बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं पाक हीरोइन मोमल शेख

10 of 10
 मोमल का कहना है कि पहले से बॉलीवुड में काम कर रहे माहिरा खान, फवाद खान और मावरा होकेन जैसे सितारों ने काफी बढ़िया काम किया है। उनका कहना है कि सब उनके दोस्त हैं और जरूरत पड़ने पर उनको मदद भी करते हैं। मोमल की पहली फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' 19 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें