फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का इंतजार करते-करते थक गई थीं 'पाकीजा' की ये एक्ट्रेस, मौत से पहले बोली थीं- 'मेरा राजा आएगा'

Sun, 27 May 2018 12:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गीता कपूर और अशोक पंडित
'पाकीजा' और 'रजिया सुल्तान' में एक्टिंग करने वालीं गीता कपूर का शनिवार की सुबह वृद्धाश्रम में निधन हो गया। उनके इस आखिरी वक्त में भी परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गीता कपूर आखिरी वक्त तक अपने बच्चों का इंतजार करती रही थीं। उनके एक बेटा और एक बेटी है।
विज्ञापन

2 of 5
गीता कपूर
गीता कपूर की मौत के बाद उनका शव मुंबई के विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में रखा गया। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर अशोक पंडित और रमेश तोरानी वृद्धाश्रम गीता कपूर को देखने पहुंचे थे। इस दौरान अशोक पंडित ने कहा कि 'मुझे गुस्सा आ रहा है कि गीता कपूर की मौत के बाद अभी तक उनका बेटा राजा नहीं पहुंचा। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि हम दो दिनों तक उनके परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार करेंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
गीता कपूर
अशोक पंडित ने कहा कि 'ये शर्मनाक है कि गीता कपूर के अंतिम संस्कार में उनका बेटा नहीं आया। जबकि उसे पता है कि पिछले 3 महीने से उनकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। वो लिक्विड डाइट पर जिंदा थीं। उन्हें दिखाई देना बंद हो गया था। दो दिन पहले जब मैं गीता कपूर से मिला तो उन्होंने कहा था जो कि उनके आखिरी शब्द भी थे 'मेरा राजा आएगा।' 

4 of 5
गीता कपूर
अशोक पंडित ने आगे कहा कि 'अगर मुझसे पूछा जाए तो मैं कहूंगा कि गीता कपूर अपने आखिरी वक्त में बहुत दुखी थीं। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा आएगा लेकिन शायद यही जिंदगी है। राजा (गीता कपूर का बेटा) को भी वहीं देखना पड़ेगा जो उसने अपनी मां के साथ किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीता कपूर
एक साल पहले गीता कपूर उस समय चर्चा में आई थीं जब उनका बेटा राजा उन्हें अस्पताल की फर्श पर ही छोड़कर चला गया था। रिपोर्ट के मुताबिक उनका बेटा आए दिन गीता की पिटाई करता था। बता दें कि गीता कपूर ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें