गीता कपूर
गीता कपूर की मौत के बाद उनका शव मुंबई के विले पार्ले स्थित कूपर अस्पताल में रखा गया। वेबसाइट स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, सोशल एक्टिविस्ट और प्रोड्यूसर अशोक पंडित और रमेश तोरानी वृद्धाश्रम गीता कपूर को देखने पहुंचे थे। इस दौरान अशोक पंडित ने कहा कि 'मुझे गुस्सा आ रहा है कि गीता कपूर की मौत के बाद अभी तक उनका बेटा राजा नहीं पहुंचा। जैसा कि मैंने पहले कहा था कि हम दो दिनों तक उनके परिवार के सदस्यों के आने का इंतजार करेंगे।'