जहां बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों को हाथोंहाथ लिया और कई फिल्में भी उन्हें दीं, वहीं पाकिस्तानी कलाकारों की बॉलीवुड के कलाकारों के बारे में अच्छी राय नहीं है। हाल ही में ये एक बार फिर साबित हो गया जब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने एक टीवी शो में ऋतिक रोशन से लेकर सलमान खान और रितेश देशमुख सहित कई बॉलीवुड एक्टरों का मजाक उड़ाया और खूब उल्टा-सीधा कहा।
विज्ञापन
2 of 5
एक वीडियो सामने आया है जिसमें सबा कमर बॉलीवुड एक्टरों का मजाक बनाते नजर आ रही हैं। ये सबा वही हैं जो एक्टर इरफान खान के साथ फिल्म 'हिंदी मीडियम' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। इस वीडियो में जब शो की होस्ट सबा को ऋतिक की तस्वीर दिखाकर पूछती है कि ऋतिक से उनकी शादी हो तो कैसा रहेगा ? तो सबा कहती हैं कि ऋतिक उनके टाइप के नहीं हैं और उन्हें दो बच्चों का बाप कतई नहीं चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
उसी तरह इमरान हाश्मी की तस्वीर दिखाकर ये पूछे जाने पर कि आप इनके साथ फिल्म करेंगी, तो इस पर सबा जवाब देती हैं, ' मैं नहीं चाहती मुझे मुंह का कैंसर हो।' सबा के हर जवाब पर दर्शक तालियां बजाते हैं।
4 of 5
लेकिन हद तो तब हो गई जब उन्होंने रितेश देशमुख को बी-क्लास का हीरो और सलमान खान को छिछोरा बता दिया। रितेश को लेकर सबा कमर ने कहा कि वो खुद ए-क्लास की हीरोइन हैं और फिल्म में काम करने के लिए उन्हें ए-क्लास का ही हीरो चाहिए जबकि रितेश उस क्लास में नहीं आते। वहीं सलमान को लेकर सबा ने कहा कि सलमान एकदम छिछोरे हैं। कोरियोग्राफर तक का कोई स्टाइल नहीं है और कुछ भी अपना निकाल लेते हैं जिसका कोई तुक नहीं।
सबा कमर का ये वीडियो पिछले साल का है जो खूब वायरल हो रहा है। खैर, अब देखना ये होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके को-स्टार इरफान का क्या रिएक्शन होगा।
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो भारत और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का मजाक उड़ाती दिखीं। ये वीडियो उनकी फिल्म 'रईस' की रिलीज के दौरान आया था और इसी तरह सबा का भी वीडियो उसी वक्त आया है जब उनकी बॉलीवुड फिल्म 'हिंदी मीडियम' रिलीज होने वाली है।