फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में पाक कलाकारों को बैन करने पर आग बबूला हुआ ये पाक एक्टर, कही दिल जला देने वाली बातें

Thu, 21 Feb 2019 05:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी आत्मघाती हमले को लेकर भारत और पाक आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ दोनों देश के राजनेता बयानों के तीर चला रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड स्टार्स और पाक कलाकार भी जुबानी जंग कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी अभिनेता और राजनीतिक एक्टिविस्ट हमजा अली अब्बासी ने भी इस कायरतापूर्ण हमले पर अपनी जुबान खोली है। उन्होंने बॉलीवुड में बैन किए गए पाक कलाकारों को लेकर कई ऐसी बातें बोलीं हैं जो देशवासियों को हजम नहीं होंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
पाक अभिनेता से जब नई फिल्म के लिए दिए गए एक इंटरव्यू में पुलवामा हमले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हर कश्मीरियों के दिमाग में यह भर दिया गया है कि कश्मीर में जो भी हमले हो रहे हैं और जो हालात वहा हैं, उनकी वजह सिर्फ पाकिस्तान है। उन्होंने आगे कहा कि पुलवामा अटैक से पूरा भारत सहमा गया और मुल्क के लोग इसे लेकर आहत हुए हैं। ऐसे में भारत के लोग अपने देशप्रेमी होने का सबूत दे पाकिस्तान में टमाटर सप्लाई नहीं कर रहे हैं और भी कई चीजें हैं जो वो कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
उन्होंने आगे कहा कि वह बॉलीवुड में कुछ लोगों को जानते हैं जो सरकार के दबाव में आकर पाक कलाकारों को बॉलीवुड से बाहर कर रहे हैं। हालांकि इनमें सब नहीं हैं लेकिन कुछेक हैं जिनपर भारत सरकार का सीधा दबाव है। उन्होने यह भी कहा कि भारत सरकार इमले की सीधी वजह पाकिस्तान को मानती है। अभिनेता ने कहा कि वह बॉलीवुड में पाक कलाकारों को प्रतिबंध करने के पक्ष में नहीं हैं। 

4 of 5
bollywood
पाक एक्टर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा ' ठीक है, अगर पाक कलाकारों को बॉलीवुड में बैन कर दिया है तो हमे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बता दें कि पाकिस्तान ने भी वहां बॉलीवुड प्रोडक्शन के काम पर ताला लगवा दिया है। खबर है कि बॉलीवुड स्टार्स जावेद जाफरी, शबाना आजमी और नंदिता दास पाक में जाया करते थे। अब्बास ने पाक कलाकारों को बैन के इस कृत्य को बकवास बताया है। उन्होंने भारत के लोकतंत्र को भी ललकारते हुए कहा कि यह कुछ ही जिम्मेदारियों में सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
अब्बास कहते हैं 'आतंक की मार पाकिस्तान भी कई सालों से झेल रहा है , लेकिन हमने किसी पर भी बैन नहीं लागया, हम भी अच्छी तरह जानते हैं कि पाक में हुए हमलों में भारतीय एंजेसियों का हाथ रहा है और कुलभूषण जाधव भारत का जासूस है, लेकिन हमने तो बॉलीवुड कलाकारों के पाक आने से नहीं रोका, बल्कि हम व्यवहारिक ही रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें