फिल्म 'आशिक बनाया आपने' की हीरोइन तनुश्री दत्ता और एक्टर नाना पाटेकर बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में तनुश्री ने खुलासा किया है कि साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। तनुश्री और नाना पाटेकर का अब यह विवाद धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है और बॉलीवुड गलियारों में इसको लेकर काफी चर्चा भी हो रही है।
विज्ञापन
2 of 6
बता दें कि तनुश्री दत्ता ने जब नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया तो उनके समर्थन में फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर सहित अर्जुन कपूर और अनुराग कश्यप जैसे फिल्मी सितारे खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच मनोरंजन जगत के नामी चेहरे और CINTAA (सिने एंड आरटिस्ट एसोसिएशन)के सदस्य गजेंद्र चौहान सहित पूर्व सेंसर बोर्ड चैयरमेन पहलाज निहलानी और कलाकार रजा मुराद ने बड़ा खुलासा किया है जो इस मामले के लिए अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इन तीनों ने तनुश्री दत्ता को उस समय एफआईआर दर्ज करवाने की सलाह दी थी जब साल 2008 में उनके साथ ऐसी घटना हुई। साथ ही पहलाज निहलानी ने यह भी बताया कि साल 2008 में जिस समय यह घटना हुई उस समय इसको मामूली घटना के तौर पर माना गया था, क्योंकि घटना के समय तनुश्री ने यह बात नहीं कही थी कि नाना पाटेकर ने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। वहीं रजा मुराद और गजेंद्र चौहान ने इस मामले पर अपनी अलग प्रतिक्रिया दी है।
4 of 6
एक्टर रजा मुराद ने नाना पाटेकर और तनुश्री विवाद पर बोलते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर कभी तनुश्री दत्ता से नहीं मिले। जब तनुश्री का मुद्दा आया तो उनके विषय अलग थे। रजा मुराद ने बताया कि तनुश्री के तीन मुद्दे थे। इसमें सबसे पहला यह कि उनकी जगह पर राखी सावंत को आइटम नंबर के लिए ले लिया गया था, दूसरा उनको ज्यादा रुपए नहीं दिए थे और तीसरा नाना पाटेकर थे। रजा मुराद ने आगे बताया कि उन्होंने ने भी उस समय तनुश्री से यही कहा कि उन्हें CINTAA (सिने एंड आरटिस्ट एसोसिएशन)से जाकर इस बार में शिकायत करे। साथ ही रजा मुराद ने तनुश्री को सलाह दी कि यौन उत्पीड़न के मामले पुलिस के पास भी जा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं CINTAA (सिने एंड आरटिस्ट एसोसिएशन)कैमटी के सदस्य गजेंद्र चौहान ने कहा है- 'जब मेरे पास तनुश्री दत्ता की शिकायत आई तो मैंने उनकी पूरी शिकायत को पढ़ा और कमैटी में मौजूद सभी सदस्यों से इसके बारे में बातचीत की। बातचीत के दौरान हम सभी इस नतीजे पर पहुंचे कि यह पूरी तरह के आपराधिक मामला है। इसके बाद हम सभी ने तनुश्री दत्ता को बोला कि यह पुलिस का मामला है इस पर वह एफआईआर दर्ज करवा सकी हैं और कानूनी लड़ाई लड़ सकती हैं। CINTAA इस मामले में उनकी कोई सहायता नहीं कर पाएगा।'
आपको बता दें कि अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने पिछले हफ्ते मीडिया के सामने आते हुए कहा है कि साल 2008 में एक फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के एक आइटम नंबर की शूटिंग के दौरान कलाकार नाना पाटेकर ने यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी। वहीं साल 2015 में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म 'चॉकलेट' की शूटिंग के दौरान ऐसा ही कुछ किया था।