फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत से 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' तक, वो 8 फिल्में जो रिलीज से पहले विवादों में

Fri, 28 Dec 2018 01:41 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
release controversy - फोटो : amarujala.com
साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर कई सारी फिल्में रिलीज हुई। जनवरी में पद्मावत से शुरू हुआ विवाद दिसंबर में द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तक भी जारी है। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर तो विवाद इतना बढ़ गया है कि मध्यप्रदेश में फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। सभी कांग्रेस शासित राज्यों में ये फिल्म बैन हो सकती है। केवल यही नहीं, कुछ फिल्मों ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया तो कुछ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई। कुछ फिल्म के नाम पर बवाल मचा तो किसी का विरोध करने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। किसी फिल्म के बोल्ड सीन ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी तो किसी के टाइटल में भी अश्लीलता थी। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में रहीं।
विज्ञापन

2 of 9
पद्मावती - फोटो : self
पद्मावत
25 जनवरी को रिलीज हुई पद्मावत इस साल की सबसे विवादित फिल्म है। राजस्थान में करणी सेना ने संजय लीला भंसाली से मारपीट की और सेट पर तोड़फोड़ की। यही नहीं करणी सेना ने फिल्म पर बैन की मांग करते हुए करीब एक महीने तक देश भर में विरोध प्रदर्शन किया और जगह-जगह प्रदर्शन किए। मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया। सुप्रीम कोर्ट ने आखिरकार फिल्म को रिलीज करने का आदेश दिया, जिसके बाद सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज की गई। 
विज्ञापन

3 of 9
45 करोड़ की इस बाढ़ में अटकी हैं इन लोगों के करियर की नावें ! - फोटो : SELF
केदारनाथ
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' अब तक 45 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 'केदारनाथ' सैफ अली खान की बेटी की डेब्यू फिल्म है। उत्तराखंड में 'केदारनाथ' फिल्म बैन है जिसकी वजह फिल्म में लव-जेहाद को दिखाया जाना है। फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। 'केदारनाथ' की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है, जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

4 of 9
loveyatri
लवयात्री
सलमान खान ने इस साल 'लवयात्री' फिल्म से अपने जीजा आयुष शर्मा को लांच किया है। इस फिल्म में आयुष के अपोजिट वारीना हुसैन थीं। 'लवयात्री' फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने नाम को लेकर विवाद में फंस गई थी। पहले 'लवयात्री' फिल्म का नाम 'लवरात्रि' था जिसे लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में पिटीशन दाखिल की गई थी। पिटीशन में कहा गया था कि फिल्म का नाम से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इस पिटीशन के बाद फिल्म का नाम 'लवरात्रि' से बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 9
manmarjiyan - फोटो : amarujala.com
मनमर्जियां
तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल की फिल्म 'मनमर्जियां' भी विवादों में फंस चुकी है। 'मनमर्जियां' फिल्म में आपत्तिजनक सीन को लेकर उत्तराखंड सिख फेडरेशन ने आक्रोश जताया था। इस संबंध में फेडरेशन ने डीएम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भी भेजा था। यहां तक कि सिनेमाहॉल में फिल्म के पोस्टर्स फाड़े गए थे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

6 of 9
Veere Di Wedding
वीरे दी वेडिंग
फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म भी विवादों में फंस चुकी है। फिल्म में स्वरा ने एक मास्टरबेशन सीन भी दिया था। इस सीन को लेकर स्वरा की काफी आलोचना की गई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। स्वरा ने ट्रोलर्स को मुहंतोड़ जवाब भी दिया था। एक इंटरव्यू में स्वरा ने कहा था कि यह सीन करके मैंने टेक्निकली कोई गलती नहीं की है। लेकिन शर्म तो आती है ना। लड़के कुछ भी और कहीं भी करें। हम अपने बेडरूम में भी ऐसा करें तो शर्मिंदा होना पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 9
Rangeela Raja - फोटो : instagram
रंगीला राजा
'रंगीला राजा' फिल्म बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेता गोविंद मुख्य भूमिका में हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की बॉडी फिल्म सर्टिफिकेट अपिलेट ट्रिब्यूनल (FCAT) ने 'रंगीला राजा' फिल्म को 3 कट के साथ पास कर दिया है। बीते दिनों ऐसी खबरें भी थीं कि इस फिल्म में सेंसर बोर्ड 20 कट लगाने वाला है। इसके बाद पहलाज निहलानी 'रंगीला राजा' में लगे 20 कट के मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे गए थे। इस फिल्म में विजय माल्या के देश और विदेश में किए गए फ्रॉड और उनकी जीवनशैली को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म में विजय माल्या का किरदार गोविंदा निभा रहे हैं। निहलानी और गोविंदा ने 31 साल पहले फिल्म 'इल्जाम' में साथ काम किया था।

8 of 9
The Accidental Prime Minister
The Accidental Prime Minister
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे संजय बारू की किताब द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर बनी फिल्म पर सियासत शुरू हो गई है। इस फिल्म पर मनमोहन सिंह ने कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अनुपम खेर ने कहा, 'जितना ज्यादा वह (कांग्रेस) विरोध करेंगे, इससे फिल्म को उतनी ही पब्लिसिटी मिलेगी। पता हो कि डॉक्टर मनमोहन सिंह साल 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान कई विपक्षी पार्टियों ने उन्हें रिमोट कंट्रोल वाला प्रधानमंत्री भी बताया था। मनमोहन सिंह पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने मुताबिक काम करने के आरोप लगे थे। ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि इसमें सोनिया गांधी की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है, जो कि कांग्रेस को पसंद नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
Nawazuddin Siddiqui
ठाकरे
बहुप्रतिक्षित फिल्म 'ठाकरे' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। फिल्म का ट्रेलर हिंदी और मराठी में जारी किया गया है। वहीं फिल्म में बाल ठाकरे का किरदार निभा रहे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई जा रही है। दरअसल फिल्म के ट्रेलर में नवाजुद्दीन कह रहे हैं, उठाओ लुंगी, बजाओ पुंगी, जिसे दक्षिण भारत के लोगों के खिलाफ कहा जा रहा है। वहीं ट्रेलर में इस डायलॉग के तुरंत बाद उडुपी कॉफी हाउस दिखाया गया है। जिसके बाहर कुछ लोग लुंगी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं लुंगी पहने कुछ लोगों के विवाद के बाद शीशा तोड़ते हुए भी दिखाया गया है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा है, ‘फिल्म में नवाज़ुद्दीन उठाओ लुंगी बजाओ पुंगी बोल रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से दक्षिण भारतीयों का अपमान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें