फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' देखने के इच्छुक दर्शकों के लिए बिग सरप्राइज, रिलीज तारीख LEAK

Sat, 09 Dec 2017 11:33 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म 'पद्मावती' पिछले कुछ समय से विवादों से घिरी हुई है। पहले ये फिल्म 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश के कई इलाकों में इसको लेकर चल रहे विरोध के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया। अब फिल्म के रिलीज होने की नई तारीख तय कर दी गई है। 

पढ़ेंः फराह के 'मैनरलेस' ट्वीट पर कपिल ने दिया करारा जवाब, कहा-जो सही लगा वही किया
विज्ञापन

2 of 4
फैंस बड़ी ही बेसब्री से फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे और अब उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। बॉक्स ऑफिस इंडिया और टाइम्स नाउ की रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि फिल्म की नई रिलीज डेट तय कर ली गई है जो कि 9 फरवरी 2018 हैं यानि अगले साल वेलेंटाइन डे से पहले ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म की टीम में से किसी ने भी इस बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले खबर थी कि ये फिल्म 12 जनवरी 2018 को रिलीज होगी लेकिन अब ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। सूत्रों की मानें तो फरवरी महीने में फिल्म के रिलीज होने से इसके ब्लॉकबस्टर होने के काफी चांसेस हैं। 

पढ़ेंः शादी की अटकलों के बीच स्विटजरलैंड रवाना हुए विराट और अनुष्का, पंडित भी थे साथ
विज्ञापन

4 of 4
एक तो फिल्म को लेकर फैंस की बेसब्री ऊपर से वीकेंड के साथ फिल्म को महाशिवरात्री की छुट्टी भी मिलने वाली है और साथ में वेलेंटाइन डे का मौका जिसके कारण फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा दर्शक मिलना तो स्वाभाविक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें