संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को भारत में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ फिल्म को BBFC (ब्रिटिस बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफेकेशन) ने बिना किसी कट के पास कर दिया वहीं भारत में फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
2 of 4
खबर थी कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' भारत में रिलीज होने से पहले यूके में तय तारीख यानि की 1 दिसंबर को ही रिलीज कर दी जाएगी। लेकिन Viacom18 की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 'हम भारतीय सेंसर बोर्ड की मंजूरी का इंतजार करेंगे। उसके बाद ही फिल्म रिलीज की जाएगी।'
Official Media Statement on @FilmPadmavati. pic.twitter.com/dlq9TIpDow— Viacom18 (@viacom18) November 19, 2017
विज्ञापन
3 of 4
पद्मावती
आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से पहले ही फिल्म को BBFC के पास भेजा गया था और बीबीएफसी ने इस फिल्म को बिना किसी कट के 12 A सर्टीफिकेट के साथ पास कर दिया है।
PADMAVATI (12A) moderate violence, injury detail https://t.co/2S1pF33WVN
— BBFC (@BBFC) November 22, 2017
आपको बता दें कि पद्मावती को लेकर करणी सेना और कुछ अन्य कई संगठन संजय लीला भंसाली पर ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए फिल्म की रिलीज का विरोध कर रहे हैं। विरोध के मद्देनजर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है।