फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रानी पद्मावती के प्रेमी नहीं थे अलाउद्दीन खिलजी', पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में फिल्म

Fri, 22 Sep 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
पद्मावती
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का फर्स्ट पोस्टर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। दीपिका पादुकोण रानी पद्मिनी के रॉयल लुक में नजर आईं। लुक के रिलीज होते ही करणी सेना ने फिर से फिल्म का विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
padmavati
करणी सेना के फाउंडर लोकेंद्र सिंह कलवी ने कहा, 'अगर फिल्म में गलत तथ्य दिखाए गए तो वो इसकी स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। करीब 20 दिन पहले भंसाली की टीम ने हम लोगों को मूवी देखने के लिए कहा था लेकिन हमने उनसे कहा कि फिल्म को इतिहासकारों और बुद्धिजीवियों को दिखाने के लिए कहा। इसके बाद से हमारी उनके कोई बात नहीं हुई।'

पढ़ें- शादी के दिन करोड़ों के गहनों से लदी थीं पटौदी खानदान की बहू, यकीन ना आए तो देखें तस्वीरें
विज्ञापन

3 of 5
पद्मावती
कलवी ने आगे कहा, 'हम किसी भी कीमत पर फिल्म में गलत तथ्य को दिखाने की इजाजत नहीं देंगे। अगर ऐसा कुछ हुआ तो हम आधे भारत में फिल्म की स्क्रीनिंग रोक देंगे।' करणी सेना का कहना है कि उनके पास बहुत बड़ी लाइब्रेरी है। जिसकी कई किताबों में खिलजी वंश के बारे में लिखा गया है।

पढ़ें- शाहिद को छोड़ 10 साल बड़े सैफ से शादी को क्यों तैयार हुईं थीं करीना, इसके पीछे है बड़ा राज

4 of 5
sanjay leela bhansali padmavati
लेकिन किसी भी किताब में ये नहीं लिखा कि 13वीं-14वीं सदी में दिल्ली सल्तनत के खिलजी वंश के एक शक्तिशाली शासक अलाउद्दीन खिलजी को पद्मावती से प्यार हुआ था या वह उनका प्रेमी था। करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने कहा, 'वे ऐतिहासिक तथ्यों को विकृत करके पद्मावती को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Full Story of queen Padmavati and why Sanjay Leela Bhansali is attacked - फोटो : Bibliothèque nationale de France, Paris/Wikimedia Commons
बता दें कि जनवरी में करणी सेना ने चित्तौड़गढ़ में हो रही शूटिंग के सेट पर पहुंचकर काफी तोड़-फोड़ की थी। इसमें भंसाली घायल भी हो गए थे। फिल्म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। करणी सेना का कहना है कि फिल्म की कहानी में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें