फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' की रिलीज की अटकलों पर फिर बोलीं करणी सेना, पिछला अंजाम याद रखना

Thu, 21 Dec 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 4
Padmavati
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चाएं भले ही कम हो गई हो लेकिन करणी सेना का रुख फिल्म के लिए नरम नहीं दिख रहा है। करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने एक बार फिर आवाज बुलंद की है।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो इमेज
लोकेंद्र सिंह कालवी का कहना है कि अगर 'पद्मावती' फिल्म को रिलीज किया गया तो करणी सेना दिल्ली व एनसीआर में चक्का जाम कर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि 'पद्मावती' को सरकार रिलीज न करे। इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ की गई है।
विज्ञापन

3 of 4
करणी सेना
उन्होंने कहा इस फिल्म में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। रानी पद्मावती का चित्रण गलत तरीके से किया है। रानी पद्मावती राजस्थान की  शान से जुड़ी हैं और वो रानी पद्मावती का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।

पढ़ें- एक मिनट के एक करोड़ वसूलने वाली एक्ट्रेस ने 'पद्मावती' के बारे में कही बड़ी बातें
विज्ञापन

4 of 4
padmavati
बता दें, फिल्म पद्मावती की रिलीज के चलते विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों के सदस्य भंसाली, दीपिका और रणवीर को धमकी दे रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने एक्ट्रेस की नाक काटने की धमकी दी है। जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें