फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती विवाद: ट्विंकल के बाद एक और एक्टर के बड़े बोल- 'मुझे अफसोस है कि मैं भारत में रहता हूं'

Tue, 21 Nov 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण
'पद्मावती विवाद' को लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी फिल्म के सपोर्ट में उतर आए हैं। ट्विंकल खन्ना के अब रोहित रॉय ने कहा है कि इस बात पर गुस्सा आ रहा है कि मैं एक भारतीय हूं। 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के हीरो ने अपना ये गुस्सा ट्वीट कर निकाला है।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित रॉय
रोहित ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में रोहित ने लिखा, 'पहली बार मैं इतना दुखी हूं। निराश हूं। गुस्सा आ रहा है कि मैं एक भारतीय हूं और भारत में रह रहा हूं। कभी सोचा नहीं था कि मुझे ऐसा भी कहना पड़ेगा। ये बहुत दुख की बात है। जय हिंद।'

पढ़ें- 'बाहुबली' की इस हीरोइन ने विदेश में गुपचुप तरीके से की शादी, हैरासमेंट का हो चुकीं शिकार
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो इमेज
पॉलिटिकल पार्टी और राजपूतों के विरोध के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है। कहा जा रहा है फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है। फिल्म में पद्मावती का अपमान किया गया है। इतना ही नहीं कुछ राजपुताना संगठन ने फिल्म की कास्ट को जान से मारने की धमकी भी दी।

Yes India and Indians have become intolerant.. Now to an extent that it's scary.. one doesn't know what wrath of which faction one will incur while even making a statement which they don't take fancy to..— Rohit Roy (@rohitroy500) November 21, 2017


India/Bharat has survived many an onslaught frm outsiders over centuries n we have survived and come out stronger bcoz the entire country n its ppl set aside thr differences to fight the outsiders .. today in every corner of india, there is unrest.. this fight will be disastrous— Rohit Roy (@rohitroy500) November 21, 2017




पढ़ें- 19 की उम्र में 27 साल बड़े डायरेक्टर से की थी शादी, जानें क्या है सलमान और हेलन के रिश्ते की सच

4 of 6
padmavati
हाल ही में एक बीजेपी नेता ने दीपिका का सिर कलम करने वाले को 10 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। इस पर रोहित ने कहा, 'फिल्म देखे ‌बिना ही एक्टर-डायरेक्टर के सिर कलम करने की धमकी दी जा रही है और सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। ये सभी भारतीयों के लिए डर की बात है।'
विज्ञापन

5 of 6
पद्मावती
रोहित ने आगे लिखा, 'भारत अपनी विविधता, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के कारण जाना जाता है। यहां फिल्म का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियां अपने हित के लिए कर रही हैं। किसी को चेतावनी नहीं दी जा रही, कोई अरेस्ट नहीं किया जा रहा। फिल्म में किसी भी तरह के इतिहास का अपमान नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पद्मावती
रोहित ने अगले ट्वीट में कहा, 'मुझे हमेशा से एक भारतीय होने पर, भारत के इतिहास पर गर्व रहा है। लेकिन ये सब चीजें भारत को कमजोर बना रही हैं। भारत और भारतीय असहिष्णु हो गए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें