बॉलीवुड की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'पद्मावती' रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। आए दिन किसी न किसी वजह से ये फिल्म खबरों का हिस्सा बन ही जाती है।
विज्ञापन
2 of 6
Padmavati Trailer
संजय लीला भंसाली की इस बहुचर्चित फिल्म को लेकर विवाद थमने का नहीं ले रहा है। सोमवार को गुजरात के सूरत में एक मॉल के अंदर बने पद्मावती के पोस्टर की शानदार रंगोली को बर्बाद कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
padmavati_rangoli
रंगोली कलाकार करण के. ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि, 'लगभग 100 लोगों की भीड़ जय श्री राम के नारे लगाते हुए आई और उनके दो दिनों की कड़ी मेहनत को तहस-नहस कर के चली गई।'
#padmavati Rangoli Controversy!
A crowd of 100 people cried JAY SRI RAM AND rubbed out my 48hrs' intense work! Shocked!@RanveerOfficial pic.twitter.com/0yWbE7Jqfa
— KARAN K. (@KARANK19522136) October 16, 2017
4 of 6
इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे लगे थे। करण ने रंगोली की पहले और उपद्रव के बाद दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करण ने मॉल मैनेजमेंट को खत लिखकर बताया है कि जिस तरह से उनकी रंगोली को और मेहनत को बर्बाद किया गया है वो बेहद अफसोसजनक और शर्मनाक है।
विज्ञापन
5 of 6
इसके पहले भी पद्मावती के ट्रेलर रिलीज के मौके पर ये विवाद सामने आ चुका है। राजपूताना संगठनों में फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए राजस्थान में बने सेट में तोड़फोड़ के साथ मारपीट जैसी घटना को भी अंजाम दिया था।
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका प्रमुख भूमिकाएं हैं। रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 13वीं शताब्दी में भारत पर आक्रमण किया था।