तमाम हिंदुवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद आखिरकार 'पद्मावती' की रिलीज डेट टाल दी गई है। 30 जनवरी को रिलीज होने वाली इस विवादित फिल्म की अगली रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। संजय लीला भंसाली की महात्वाकांक्षी फिल्म पद्मावती को लेकर देशभर में बवाल चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
इस फिल्म के लिए भंसाली का सिर काटने पर 5 करोड़ से बढ़ाकर इनाम 10 करोड़ कर दिया गया। दीपिका पादुकोण की नाक काटने तक की धमकियां दी गई। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर रखी गई थी हालांकि रविवार को फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म को लेकर मचे हंगामे के कारण निर्माताओं को ये फैसला लेना पड़ा है। सेंसर बोर्ड से भी अभी ये फिल्म पास नहीं हुई है। फिल्म पर फैले विवाद के बीच खास बात ये है कि रिलीज से पहले ही इस मूवी को इंटरनेट यूजर गूगल और यूट्यूब पर काफी संख्या में सर्च कर रहे हैं।
4 of 6
लोगों ने इस फिल्म को इतना सर्च कर लिया है कि गूगल में Padmavati टाइप करने पर टॉप सेकंड सजेशन दिखाई देता है। इसके साथ ही यूट्यूब पर Padmavati full movie. टाइप करने पर यूट्यूब का एक लिंक होता है जिसमें 2 घंटे 55 मिनट का एक वीडियो दिखाई देता है।
विज्ञापन
5 of 6
Padmavati full Movie | Hindi Dubbed 2017 नाम के इस वीडियो को यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 5,32,220 बार देखा जा चुका था। लेकिन यह एक फेक वीडियो है। ऐसे और भी कई वीडियो Padmavati full Movie नाम से यूट्यूब पर डाले गए हैं।
जानकारों को पता है कि फिल्म रिलीज होने के कई महीनों बाद भी तुरंत यूट्यूब पर अपलोड नहीं किया जाता है। पाइरेटेड मूवी को भी यूट्यूब हटा देता है। ऐसे में आप धोखा खाने से बचे और फिल्म रिलीज होने पर सिनेमाघर में जाकर ही इसका मजा ले।