फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmaavat: फिर रिलीज होने जा रही है फिल्म 'पद्मावत', बड़े पर्दे पर इस दिन देखें रानी पद्मावती के जौहर की गाथा

Wed, 22 Jan 2025 01:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साल 2017 में रानी पद्मावती की कहानी पर आधारित फिल्म पद्मावत सात साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आइए आपको बताते हैं कब देख सकते हैं ये फिल्म।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म पद्मावत का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को वास्तविक रिलीज के सात साल बाद सिनेमाघरों में फिर से लाया जा रहा है। रानी पद्मावती के जौहर की महान गाथा को फिर से सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पद्मावत - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
री-रिलीज होगी फिल्म पद्मावत
वॉयकॉम 18 स्टूडियो और भंसाली प्रोडक्शन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आज एक पोस्ट साझा की और महाकाव्य पीरियड ड्रामा का पोस्टर शेयर कर फिल्म की री-रिलीज की बात बताई है। इस फिल्म से रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की तस्वीरें हैं।

Akshay Kumar: 'मुझे निकाल दिया', भूल भुलैया की दो किस्तों का हिस्सा नहीं होने पर अक्षय का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन

3 of 5
पद्मावत - फोटो : यूट्यूब
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पद्मावत फिल्म 24 जनवरी 2025 को फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म को देखने के लिए फैंस ने अपना उत्साह दिखाया है। फिल्म की रिलीज की इस पोस्ट पर फैंस ने अपनी बात भी सोशल मीडिया पर लिखी है।
 

4 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने की इन फिल्मों की मांग
इस पोस्ट पर फैंस ने देवदास और बाजीराव मस्तानी देखने की मांग की है। फिल्म को लेकर फैंस ने कहा, पूरी स्टार कास्ट का री-यूनियन करवाइए, फैंस ये तस्वीरें भी देखना चाहेंगे। एक अन्य फैन ने लिखा, मैं इमेजन भी नहीं कर सकता कि मैं फिर से पद्मावत थिएटर में देख पाऊंगा।

Daaku Maharaaj Hindi Release: तेलुगु के बाद अब हिंदी में रिलीज होगी डाकू महाराज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सात साल बाद रिलीज होगी फिल्म
पद्मावत फिल्म को लेकर सात साल पहले बहुत सारे राजनीतिक पेंच और जंग देखने को मिली थी। इस फिल्म को लेकर करणी सेना ने कई सारे प्रदर्शन किए थे। फिल्म के नाम को लेकर भी बहुत चर्चा रही थी। कई बार रिलीज टलने के बाद पद्मावत फिल्म को 25 जनवरी 2018 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें