अपनी आगमी फिल्म 'पैडमैन' के साथ अक्षय कुमार एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं, जो आजतक फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी सितारा नहीं कर पाया। साधारण आदमी की असाधारण कहानी 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। अगली स्लाइड में जानिए कि आखिर फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
'पैडमैन' पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म होगी, जो भारत के साथ-साथ रूस में भी उसी दिन और उसी तारीख को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी है।
विज्ञापन
3 of 4
अक्षय ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि पैडमैन पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है, जो रूस में भी उसी दिन और उसी तारीख को रिलीज को रिलीज होगी। तो मिलते हैं 9 फरवरी को सिनेमाघरों में।'
'पैडमैन' पहले 26 जनवरी को रिलीज होनी थी। मगर संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' से क्लैश के चलते अक्षय ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 9 फरवरी कर दी थी। फिल्म में अक्षय के अलावा राधिका आप्टे, सोनम कपूर अहम भूमिका में हैं। अमिताभ बच्चन कैमियो में नजर आएंगे।