फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में सैनिटरी पैड लेने पर ट्विंकल खन्ना हुई ट्रोल, ऐसे दिया करारा जवाब

Sun, 04 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
twinkle khanna
असल जिंदगी के पैडमैन ए. मुरुगानंथम ने सैनिटरी नैपकिन हाथ में लेकर एक तस्वीर पोस्ट की है और लिखा, ‘हां, मेरे हाथ में एक सैनिटरी पैड है और इसमें शर्माने जैसा कुछ भी नहीं है।’ मुरुगानंथम ने ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया था। जिसके बाद बॉलीवुड एक्टर्स एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
twinkle khanna
फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन के दौरान शुरू हुए ‘पैडमैन चैलेंज’ को लेकर ट्विंकल खन्ना ने भी हाथ में सैनिटरी पैड लेकर चैलेंज स्वीकार किया। जिसके बाद ट्विंकल ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं। ट्विटर यूजर ट्विंकल पर फिल्म का गलत तरीके से प्रमोशन करने का आरोप लगाकर उन्हें हिप्पोक्रेट बता रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना ने सैनिटरी नैपकिन हाथ में लेकर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें एक संदेश लिखा है, ‘हां, मेरे हाथ में एक सैनिटरी पैड है और इसमें शर्माने जैसा कुछ भी नहीं है…’
 

 
विज्ञापन

4 of 4
Twinkle Khanna
ट्विंकल खन्ना के ट्विटर पोस्ट पर एक यूजर ने उन्हें हिप्पोक्रेट कहा। ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘सेलिब्रेटीज फिल्म प्रमोशन करने के लिए क्या कुछ कर सकते हैं यह उसका एपिक उदाहरण है। आप इसे जागरूक करने का अभियान इसलिए बता रही हैं क्योंकि यह फिल्म आपने प्रोड्यूस की है?’ इस ट्वीट के बाद ट्विकंल खन्ना ने भी आलोचकों को करार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि, '2015 में मैंने अपने कॉलम में पीरियड्स के बारे में लिखा था, 2016 में एक किताब में (रियल पैडमैन) ए. मुरुगानंथम के बारे में लिखा और 2018 में 'पैडमैन' फिल्म बना रही हूं, यह उन लोगों के लिए है जो इसे नकारात्मक नजरिए से देखते हैं।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें