अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' की चर्चा जोरों पर है। इस फिल्म का अक्षय के फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। फिल्म का एक और नया पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें अक्षय और राधिका दोनों साथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कुर्सी पर बैठे हैं वहीं राधिका आप्टे कुर्सी के पीछे खड़ी हैं और अक्षय उनका हाथ पकड़े हुए हैं।
पढ़ें: हाथ में सैनिटरी नैपकिन लेकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं अक्षय कुमार, लड़कों ने किए ऐसे कमेंट
विज्ञापन
2 of 5
अक्षय कुमार
अक्षय ने अपनी फिल्म के नए पोस्टर को ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरी पत्नी भी पूछ रही है कि फिल्म का ट्रेलर कब आएगा।’ फिल्म के पोस्टर के साथ ही ये भी संकेत दिया गया है कि जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी आने वाला है। इससे पहले 10 दिसंबर को ही फिल्म ‘पैडमैन’ का एक और पोस्टर जारी किया गया था।
My wife also asking when trailer coming?#PadMan, this Republic Day, 26.01.18. @PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/y3H7tCAS2H
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 13, 2017
विज्ञापन
3 of 5
PadMan
फिल्म के मुख्य किरदार 'लक्ष्मीकांत चौहान' यानी अक्षय की इस फिल्म के जितने भी पोस्टर सामने आये हैं उनमें वो कुर्ती-पजामा में गांव की गलियों में घूमते नजर आए लेकिन फिल्म का ये लेटेस्ट पोस्टर ट्रेंड सेटर है। अपने नए पोस्टर में अक्षय फॉरमल शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि अक्षय अपने इस नए पोस्टर में सैनिटरी पैड को हाथ में थामे नजर आ रहे हैं। इसे देखकर साफ पता चलता है कि अक्षय किस तरह से पैडमैन की भूमिका निभा रहे हैं।
4 of 5
Padman
अक्षय ने ट्विटर पर पोस्टर रिलीज किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि 'ये पैड औरतों की जिंदगी को दो महीने और बढ़ा देगा'। इससे भी ज्यादा मजेदार बात ये है कि जैसी ही अक्षय ने अपनी इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया, लोग उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफें कर रहे हैं।
#PadManTalks : This pad giving woman two months extra life. Find out how... #PadMan, this Republic Day, 26.01.18 @PadManTheFilm @sonamakapoor @radhika_apte @mrsfunnybones @SonyPicsIndia @kriarj #RBalki pic.twitter.com/JL53GtAMUN
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 11, 2017
गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नैपकिन्स बनाने के तरीके ढूंढ़ते नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम लक्ष्मीकांत चौहान है जो कोयंबटूर के रहने वाले अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है। मुरुगनाथम ने पहली बार देश में महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सैनिटरी पैड बनाएं। ट्विंकल ने अपनी किताब 'द लीजेंड ऑफ लक्ष्मी प्रसाद' में अरुणाचलम मुरुगनाथम का जिक्र किया है। फिल्म अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होगी।