अक्षय कुमार की आनस्क्रीन पत्नी राधिका आप्टे ने बड़ा बयान दिया है। राधिका जल्द ही 'पैडमैन' फिल्म में नजर आएंगी जो 6 दिन बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। इस बीच राधिका ने कहा पीरियड्स के मामले में महिलाओं की सोच पुरुषों जैसी ही है।
विज्ञापन
2 of 5
Radhika Apte
राधिका आप्टे ने यह बात आईएएनएस से बात करते हुए कही। राधिका ने पीरियड्स पर बात करते हुए कहा - 'पीरियड्स को लेकर ना केवल पुरुष बल्कि महिलाएं भी शर्माती हैं। वह इस मामले में बात करने से संकोच करती हैं। यहां तक की जब लड़की पीरियड्स से होने लगती है तो मां अपनी बेटी से इस मामले में बात करने से कतराती है।'
विज्ञापन
3 of 5
Radhika Apte
इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'यहां तक की किचन हो या फिर मंदिर सभी जगह जाने के लिए मना किया जाता है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि सालों से महिलाओं को मिला माहौल हैं।'
4 of 5
radhika apte
जब राधिका से पूछा गया कि क्या इस फिल्म से समाज में कोई बदलाव आएगा तो उन्होंने कहा - 'पूरी तरह से नहीं लेकिन इतना तो तय है कि लोग इस मुद्दे पर खुलकर बात करेंगे। यह कहानी एक शख्स के संघर्ष पर आधारित है।'
हाल ही में अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह फिल्म दिखाई। यह फिल्म 9 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी जिसमें अक्षय कुमार के अलावा राधिका आप्टे, सोनम कपूर मुख्य भूमिका में हैं।