फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बीच अाखिरकार आज राजस्थान में दिखाई जाएगी पद्मावत, देखेंगे सिर्फ 4 लोग

Mon, 05 Feb 2018 03:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत आज आखिरकार राजस्थान में दिखाई जाएगी। यह पहली बार होगा जब इस फिल्म का कोई शो राजस्थान में प्रदर्शित किया जाएगा। पद्मावत का एकमात्र शो जोधपुर में दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि यह शो सिर्फ 4 लोग देख पाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म देखने वालों में राजस्थान हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता मुख्य होंगे। इसके अलावा उनके ही स्टॉफ के अन्य लोग यह शो देख पाएंगे। पद्मावत का यह शो जोधपुर के हाईकोर्ट रोड स्थित आइनॉक्स मॉल में रात आठ बजे चलेगा। पद्मावत के शो के चलते जोधपुर शहर को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
संजय लीला भंसाली ने आईनॉक्स सिनेमा हॉल को एक स्पेशल पासवर्ड जारी किया है। ऐसा सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। जोधपुर हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता पद्मावत देखने के बाद यह फैसला लेंगे कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पहले 9 फरवरी को फिल्म का दिखाया जाना तय था लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसे आज ही दिखाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद 25 जनवरी को पूरे देश में फिल्म रिलीज हो चुकी है। अब तक पद्मावत ने बॉक्सऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। करणी सेना ने भी विवाद को शांत करते हुए फिल्म को अपना समर्थन पहले ही दे दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें