फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर, दीपिका की सुपरहिट फिल्म 'पद्मावत' की सक्सेस पार्टी कैंसिल, जानें इसके पीछे किसका है हाथ ?

Fri, 23 Feb 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय लीला भंसाली की रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। फिल्म ने अब तक 281 करोड़ का कारोबार कर लिया है। इसी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए टीम ने एक पार्टी रखी थी लेकिन अब इसे कैंसिल कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे किस का हाथ है...
विज्ञापन

2 of 4
सक्सेस पार्टी के कैंसिल होने के पीछे कोई और नहीं बल्कि संजय लीला भंसाली ही हैं। दरअसल, भंसाली ने कहा कि वे पार्टी में शामिल नहीं हो सकते क्योंकि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। यही बात सुनकर टीम ने पार्टी कैंसिल करना ही सही समझा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि सूत्रों के अनुसार यह सक्सेस पार्टी लक्जरी शिप में होनी थी और सभी मेहमानों के लिए इनविटेशन कार्ड भी आ चुके थे। 24 फरवरी को भंसाली अपना 54वां जन्मदिन मनाएंगे और इसी को और खास बनाने के लिए टीम ने फिल्म की सक्सेस पार्टी भी उसी दिन रखी थी। 
 
विज्ञापन

4 of 4
पार्टी कैंसिल होने की दूसरी बड़ी वजह शायद शाहिद कपूर भी हैं। दरअसल, राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे शाहिद कपूर ने भी इस पार्टी का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया था। 25 फरवरी को शाहिद का जन्मदिन है और वे इसे पंजाब में अपनी फैमिली के साथ सत्संग में जाकर मनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें