फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा रावल रतन सिंह बनने के लिए शाहिद को देनी पड़ी थी ये बड़ी कुर्बानी, ऐसी हो गई थी हालत

Wed, 31 Jan 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में लगी हुई है। देशभर में चले करणी सेना के विरोध के बावजूद फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। दर्शक एक्टर शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के एक्टिंग और मेहनत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में शानदार अभिनय कर रणवीर सिंह ने लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि उनके सामने टिकना किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं था क्योंकि उनका अंदाज बहुत ही खूंखार और लड़ाकू था। ऐसे में राजा रावल रतन सिंह के किरदार के लिए कई कलाकारों का नाम सामने आया था लेकिन आखिरकार शाहिद कपूर को ही फाइनल किया गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
शाहिद कपूर को अपने आप को इस किरदार के लिए तैयार करना था क्योंकि उनका मुकाबला एक योद्धा से था। शाहिद ने इसके लिए कसरत के साथ साथ जबरदस्त डायट फॉलो किया और बॉडी बनानी शुरू की।
विज्ञापन

3 of 4
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोजाना दो घंटे तक वर्क आउट करने के अलावा शाहिद कपूर खास तरह का खाना भी खाते थे। आपको बता दें कि उन्होंने 40 दिन तक सिर्फ 50 ग्राम ब्राउन राइस और उबली हुई सब्जियां खाई थीं। उन्होंने 15 दिन तक चीनी और नमक को हाथ भी नहीं लगाया था। इस दौरान फिल्म के लिए उनके क्लोजअप शॉट्स लिए गए थे।
विज्ञापन

4 of 4
सूत्रों की मानें तो शाहिद को फिल्म में अपना सीना नहीं दिखाना था लेकिन जब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने उनकी मेहनत और फिटनेस देखी तो उन्होंने अपने इरादे बदल दिए। शाहिद के ट्रेनर समीर जौरा ने खुद बताया है कि वह जिस तरह की शेप में आना चाहते थे, उसे पाने के लिए उन्हें चार महीने का समय लग गया था। शाहिद को राजा बनना था, ऐसे में उन्हें परफेक्ट लुक देना जरूरी था और शाहिद ने ऐसा किया भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें