फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले ही परदे पर दिख चुका है भंसाली के 'पद्मावत' का जौहर, ये रहा सबूत

Wed, 17 Jan 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आखिरकार 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। रिलीज की डेट की घोषणा होने के बाद इसे लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज से करीब 30 साल पहले भंसाली पद्मावत की कहानी को पर्दे पर उतार चुके हैं। 

पढ़ेंः अक्षय कुमार की हरकतों से शर्मिंदा हुई 'पैडमैन' की टीम, एक्ट्रेस के साथ किया ऐसा काम
विज्ञापन

2 of 4
साल 1980 में भंसाली इस पूरी कहानी पर पहले ही काम कर चुके हैं। दरअसल दूरदर्शन पर भारत एक खोज में कई कहानियों में 'द देल्ही सल्तनत एंड पद्मावत' में रानी पद्मावती की कहानी दिखाई गई थी। इस एपिसोड का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया था।
विज्ञापन

3 of 4
उस समय भंसाली इस टीवी सीरीज के असिस्टेंट एडिटर हुआ करते थे। इस सीरीज में ओम पुरी ने अलाउद्दीन खिलजी का रोल किया था तो वहीं राजा रतन सिंह के किरदार में राजेंद्र गुप्ता नजर आए थे।देखें वीडियो-
 
विज्ञापन

4 of 4
एक्ट्रेस सीमा केलकर रानी पद्मावती के किरदार में नजर आई थीं। बहरहाल विरोध प्रदर्शन के बीच अब इस फिल्म की रिलीज का सभी को इंतजार है। हो सता है कि रिलीज के समय विरोध प्रदर्शन और तेजी से बढ़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें