फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के बाद 'पैडमैन' और अब 'अय्यारी', जानिए कौन सी फिल्म बॉक्स आफिस पर भारी

Sat, 17 Feb 2018 08:08 AM IST
अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 6
padmaavat
साल 2018 की शुरुआत से ही जिस फिल्म पर सभी की नजर थी वो थी संजय लीला भंसाली की पद्मावत। शूटिंग के बाद से ही यह फिल्म विवादों में आ गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि सुप्रीम कोर्ट को मामले में दखल देना पड़ा। खैर तमाम विवादों के बाद भी फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े।
विज्ञापन

2 of 6
Padmaavat
अगर बात की जाए 1 हफ्ते पहले रिलीज हुई फिल्म पैडमैन की तो अक्षय कुमार की इस फिल्म की टक्कर पहले पद्मावत से होने वाली थी लेकिन भंसाली अपनी फिल्म सोलो रिलीज करना चाहते थे जिसके बाद अक्षय कुमार ने अपने पैर पीछे खींच लिए और फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा कर 9 फरवरी कर दी।
विज्ञापन

3 of 6
Padman and Padmaavat
अक्षय की फिल्म पैडमैन से टक्कर शायद अय्यारी को भारी पड़ती इसलिए फिल्म के मेकर्स ने फिल्म रिलीज की तारीख 25 जनवरी से बढ़ा कर 9 फरवरी कर दी। लेकिन पद्मावत के साथ अक्षय भी किसी तरह की टक्कर लेना नहीं चाहते थे इसलिए फिल्म को 9 फरवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया। अब पैडमैन को देखते हुए अय्यारी के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म को लेकर चांस लेना सही नहीं समझा और फिल्म की रिलीज डेट 9 फरवरी से बढ़ा कर 16 फरवरी कर दी गई।

4 of 6
Padmaavat
अगर बात करें कलेक्शन की तो इन तीनों फिल्मों पर भारी पड़ी है संजय लीला भंसाली की पद्मावत। करीब 200 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। केवल भारत में ही फिल्म ने 265.25 करोड़ का बिजनेस किया है।
विज्ञापन

5 of 6
padman
सोशल मुद्दे पर बनी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन का बॉक्स ऑफिस में धमाल जारी है। फिल्म ने अपनी रिलीज के हफ्ते भर के अंदर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और इन 7 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने अपना बजट महज दो दिन में ही निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aiyaary
अभिनेता मनोज वाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म 'अय्यारी' भले ही आज रिलीज हो गई है, लेकिन बॉक्स आफिस पर इसके 'पद्मावत' और 'पैडमैन' को टक्कर देने के चांस बेहद कम नजर आ रहे हैं। फिल्म रिलीज होते ही समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, ओपनिंग ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट काफी धीमी रही है। फिल्म ने महज 20-25 प्रतिशत के साथ शुरुआत की है। इसलिए अगर कलेक्शन के मामले में देखा जाए तो पैडमैन, अय्यारी को पीछे छोड़ते हुए पद्मावत काफी आगे निकल चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें