फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा रतन सिंह के साथ पद्मावती का ये प्यार भरा सीन बाजीराव-मस्तानी को भुला देगा, गवाह है ये VIDEO

Sat, 20 Jan 2018 12:55 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तमाम विरोधों और अड़चनों के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के लिए बीते 2-3 दिन राहत भरी खबर लेकर आए। पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमाम राज्यों में लगे फिल्म पर बैन को हटाते हुए रिलीज करने का आदेश सुनाया। इसके बाद शुक्रवार शाम उस वक्त पूरा फिल्मी जगत खुश नजर आया, जब इस ऐतिहासिक फिल्म के लिए खुद अक्षय कुमार ने बड़ा फैसला सुनाया।
विज्ञापन

2 of 4
'खिलाड़ी कुमार' ने अपनी फिल्म 'पैडमैन' की रिलीजिंग डेट आगे बढ़ाकर 9 फरवरी रख ली। इसके पहले दोनों ही फिल्में आपस में क्लैश कर रही थीं। 25 जनवरी को 'पद्मावत' और 'पैडमैन' दोनों ही सिनेमाघरों पर आ रही थी। बहरहाल फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर तमाम टीजर-ट्रेलर तक सभी में एक बात फैंस के मन में सवाल खड़ी कर रही थी कि क्या संजय लीला भंसाली अपनी पिछली फिल्मों की तरह यहां भी कोई जादू कर पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'पद्मावत' की स्टारकास्ट का ऐलान होते ही सभी इसी सोच में थे कि क्या दीपिका-शाहिद की जोड़ी भंसाली की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की दीपिका-रणवीर पर भारी पड़ पाएगी। इसका जवाब तो 25 तारीख को ही पता लग पाएगा। मगर हम आपके सामने एक ऐसा वीडियो पेश करने जा रहे हैं कि आप यह मानने पर मजबूत हो जाएंगे कि शाहिद और दीपिका की ये केमिस्ट्री रणवीर-दीपिका से कम भी नहीं।
विज्ञापन

4 of 4
दरअसल, शुक्रवार शाम 'पद्मावत' का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें दीपिका और शाहिद के बीच दिख रही केमिस्ट्री आपका दिल चुरा लेगी। प्रोमो को देखकर वास्तविकता में ऐसा लगता है कि हम राजा रतन सिंह और उनकी पत्नि पद्मावत को ही देख रहे हैं। सीन में कोई जादूई जंगल नजर आ रहा है। जहां पहली बार राजा रतन सिंह और पद्मावती की मुलाकात होती है। देखें वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें