Deepika Padukone
दरअसल, वोग बीएफएफ के एक एपिसोड में दीपिका पादुकोण और उनकी बहन अनीशा पादुकोण दोनों पहुंचे। शो की होस्ट नेहा धूपिया दीपिका से सवाल करती हैं कि, 'उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के लिए कितनी फीस ली? क्या उन्होंने रणवीर और शाहिद से ज्यादा फीस ली है?' जिस पर दीपिका केवल एक शब्द कहती हैं 'हां'। बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा तो काफी समय से थी कि दीपिका की फीस रणवीर और शाहिद से ज्यादा है। ऐसे में दीपिका के जवाब ने सभी के सवालों को शांत कर दिया।