'पैडमैन' रिलीज के बाद भी 'पद्मावत' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। इस फिल्म ने महज 18 दिन में 253.80 करोड़ की कमाई कर ली है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं लेकिन हाल ही में इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिससे अभी तक भंसाली भी अनजान हैं।
विज्ञापन
2 of 5
padmaavat
बीते कुछ सालों में बनी पीरियड ड्रामा फिल्मों पर गौर फरमाएं तो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' ही ऐसी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ है। इस तरह से इस फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। बॉक्स ऑफिस पर कई सारी पीरियड ड्रामा फिल्में रिलीज हुई जिसमें लगान, जोधा अकबर शामिल है। इन फिल्मों की जमकर तारीफ की गई और बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक कमाई भी की।
विज्ञापन
3 of 5
PADMAAVAT
दिलचस्प बात यह है कि भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म ने इन फिल्मों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया था। इसके बाद फिल्म 'पद्मावत' सभी पीरियड ड्रामा फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रही। इस फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये था लेकिन 18 दिनों में इस फिल्म ने 75 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया।
4 of 5
padmaavat
इस फिल्म का थिएट्रिकल कलेक्शन 100 करोड़, थिएट्रिकल राइट्स 100 करोड़, सेटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रहा। इसके साथ ही डिजिटल और म्यूजिक राइट्स बेचकर 25 करोड़ कमाए। ऐसे में इस फिल्म ने 275 करोड़ की कमाई की जिसमें 200 करोड़ के बजट को निकाल दिया जाए तो इस फिल्म ने 75 करोड़ का मुनाफा हासिल कर लिया है।
पहले रिलीज हो चुकी पीरियड ड्रामा फिल्मों की बात की जाए तो 'बाजीराव मस्तानी' को मिलाकर भी फिल्मों की कमाई 100 करोड़ के आस पास थी। ऐसे में 'पद्मावत' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म बन गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म का मुनाफा 75 करोड़ से बढ़कर 125 करोड़ हो सकता है।