फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के इस एक्टर ने कुछ इस अंदाज में दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि, भर आएंगी आंखें

Mon, 12 Mar 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ranveer singh
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी 24 फरवरी की रात दुनिया को अलविदा कह गईं। भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए श्रीदेवी दुबई गई थीं दुर्घटनावश बाथटब में डूबने की वजह से उनका निधन हो गया। 28 फरवरी को श्रीदेवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्रीदेवी के निधन का गम पूरे देश में हैं। बीते दिन चेन्नई में श्रीदेवी की प्रेयर मीट रखी गई थी हर कोई उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहा है। हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में पहुंचे रणवीर सिंह ने भी कुछ अलग अंदाज में श्रीदेवी को याद किया।
विज्ञापन

2 of 4
ranveer singh
हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड्स 2018 में रणवीर सिंह को एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है। रणवीर सिंह के लिए यह काफी गर्व की बात है लेकिन रणवीर ने यह अवॉर्ड पाने के बाद इसे श्रीदेवी को समर्पित किया। रणवीर सिंह ही नहीं दीपिका पादुकोण को भी एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन

3 of 4
ranveer singh
जब रणवीर सिंह को अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर बुलाया गया। रणवीर ने कुछ ऐसा कहा जिसने सभी के दिलों को जीत लिया। अपनी एक्टिंग से लोहा मनवाने वाले रणवीर ने अपना यह अवार्ड श्रीदेवी के नाम कर दिया। रणवीर ने कहा, थैक्स हैलो। धन्यवाद संजय सर मुझे ये मौका देने के लिए। मैं अपना यह अवार्ड श्रीदेवी के नाम करता हूं। आपको बता दें कि रणवीर को यह अवार्ड पद्मावत में उनके अलाउद्दीन खिलजी के रोल के लिए मिला।
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी को लेडी अमिताभ के नाम से जाना जाता है। 'सदमा', 'हिम्मतवाला', 'लाडला', 'चांदनी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली श्रीदेवी दुनिया को इतनी जल्दी अलविदा कह देंगी किसी को भी अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें