फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावत' के इस एक्टर ने निभाया सलमान खान का किरदार, संजय दत्त से निभाएंगे दोस्ती

Mon, 19 Feb 2018 07:39 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Jim Sarbh
'पद्मावत' में मलिक काफूर का किरदार निभाने वाले एक्टर जिम सरभ अब बड़े पर्दे पर ऐसा रोल निभाएंगे जिसे निभाने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। खबरों की मानें वह संजय दत्त की बायोपिक में बॉलीवुड के 'टाइगर' का रोल निभा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
jim sarbh
ऐसा कहा जा रहा है इस किरदार को निभाने के लिए जिम का नाम सबसे आगे था। हालांकि इस खबर की कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल, संजय दत्त और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त हैं। यहां तक की 90 के दशक में इन दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में काफी फेमस थी और दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम भी किया। इन दोनों की दोस्ती में दरार की खबरें भी आई थी। ऐसा कहा जा रहा था संजय के जेल से रिहा होने पर सलमान उनसे मिलने नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 4
Jim Sarbh
मिली जानकारी के मुताबिक इस बायोपिक में संजय और सलमान की दोस्ती भी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में संजय दत्त का रोल रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इसके अलावा सोनम कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोइराला मुख्य भूमिका में है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
jim sarbh
इस फिल्म को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बायोपिक का नाम 'संजू' या फिर 'दत्त' हो सकता है। यह फिल्म इसी साल 29 जून को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें