फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर कपूर के साथ इस बायोपिक में काम करने को लेकर 'पद्मावत' के मलिक काफूर ने दिया बड़ा बयान

Wed, 31 Jan 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
jim sarbh
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में मलिक काफूर की दमदार एक्टिंग करने वाले जिम सर्भ ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में बॉलीवुड गलियारों में ये अफवाह फैली हुई थी कि जल्द जिम संजय दत्त की बायोपिक में सलमान खान का रोल करते दिखाई देंगे। बता दें, अपने एक इंटरव्यू में जिम ने संजय दत्त की बायोपिक में अपने रोल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
jim sarbh
बता दें कि जिम ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसी सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह संजय दत्त की बायोपिक में सलमान का रोल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी भी रोल को करने के लिए ऑफर नहीं किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
jim sarbh
गौरतलब है कि संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई देंगे। उनके साथ सोनम कपूर, दिया मिर्जा, मनीषा कोइराला भी अहम भूमिका में हैं। बता दें, इस बायोपिक को राजकुमार हिरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म का शीर्षक कंफर्म नहीं हो पाया है।     

 
विज्ञापन

4 of 4
ranbir kapoor
संजय दत्त की बायोपिक पर बनने वाली यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर के पहले लुक ने फैंस को काफी चौंका दिया था। अपने इस लुक में रणबीर बिल्कुल संजय दत्त की तरह दिखाई दे रहे थे। रणबीर ने संजय का हेयरस्टाइल, मूंछे और अंदाज एकदम कॉपी कर रखा था। रणबीर के इस लुक की फैंस ने काफी सराहना की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें