फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत ने बेटियों और मांओं को समर्पित किया पद्मश्री, पंगा की निर्देशक ने दी इस अंदाज में बधाई

Sat, 25 Jan 2020 10:38 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाल ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Ashwiny Iyer Tiwari - फोटो : Social Media
भारत सरकार का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री पाकर कंगना रनौत काफी खुश हैं। उन्होंने ये पुरस्कार देश की बेटियों और मांओं को समर्पित किया है। वहीं, कंगना की नई फिल्म पंगा की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है और कंगना को ढेर सारी बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पंगा में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना कहती हैं, "ये पुरस्कार पाकर मैं बहुत खुश हूं, इसे विनम्रता से स्वीकार करते हुए मैं देश को धन्यवाद करना चाहूंगी। यह पुरस्कार मैं हर उस बेटी और मां को को समर्पित करना चाहूंगी जो सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखती हैं।”
विज्ञापन

3 of 4
ashwini iyer
वहीं, फिल्म पंगा की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी कहती हैं, "बहुत कम ऐसी शख्शियत होती हैं जिनके पास अपने लिए ही नही बल्कि औरो के लिए भी भविष्यदर्शी प्रतिभा होती है। कंगना ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलबूते फिल्म इंडस्ट्री में ये मुकाम हासिल किया है। मैं बहुत खुश हूं कि उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया। इस अवार्ड से देश की बहुत सारी महिलाओ को बढ़ावा मिलेगा जो अपनी जिंदगी में अपना रास्ता खुद बनाना चाहती हैं और अपने सपने को साकार करना चाहती हैं।" 
विज्ञापन

4 of 4
Kangana Ranaut, Karan Johar, Ekta Kapoor and Adnan Sami - फोटो : Social Media
बता दें कि फिल्मी हस्तियों में कंगना के अलावा एकता कपूर, अदनान सामी, करण जौहर, सुरेश वाडकर और सरिता जोशी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म पुरस्कार 2020: कंगना रनौत, एकता कपूर, अदनान सामी और करण जौहर को पद्म श्री
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें