फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और सीरीज, सस्पेंस- थ्रिलर और रोमांस से भरपूर होगा पूरा हफ्ता

Mon, 11 Apr 2022 05:33 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते कुछ समय से लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ काफी गया है। यही वजह है कि दर्शक हर हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
OTT This Week - फोटो : social media

बीते कुछ समय से लोगों के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज बढ़ काफी गया है। यही वजह है कि दर्शक हर हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते भी ओटीटी पर दर्शकों के लिए कई मनोरंजक कंटेंट रिलीज किए जाने हैं। ऐसे में रिलीज होने से पहले हम आपको बता रहे हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली अलग-अलग सीरीज और फिल्मों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 5
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

माई

रिलीज डेट- 15 अप्रैल, 2022

प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

साक्षी तंवर स्टारर फिल्म माई का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में साक्षी का एक अलग किरदार में नजर आएंगी। साक्षी तंवर के अलावा इस फिल्म में विवेक मुशरान, वामिका गब्बी, अंकुर रतन, वैभव राज गुप्ता और सीमा पाहवा भी नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
अल्ट्रामैन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अल्ट्रामैन सीजन 2
रिलीज डेट- 15 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

अल्ट्रामैन एक सुपरहीरो है। अल्ट्रामैन पृथ्वी को बाहरी शक्तियों से बचाने का काम करता है। इससे पहले इस सीरीज का पहला सीजन दर्शकों को बेहद पसंद आया था।  ये सीरीज एक फैमिली सीरीज है, जिसे आप बच्चों के साथ भी देख सकते हैं।

4 of 5
मैं व्याह नहीं करोना तेरे नाल - फोटो : social media
मैं व्याह नहीं करोना तेरे नाल
रिलीज डेट- 15 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- जी5

यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी पंजाबी फिल्म है। फिल्म कनाडा से भारत एक यूट्यूबर पर आधारिता है, जिसे पंजाब की एक लड़की से प्यार हो जाता है। अब इन दोनों की ये लब स्टोरी क्या मोड़ लेती है, ये देखने के लिए दर्शकों को इसकी रिलीज का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारमेगम (Kaarmegam) - फोटो : social media

कारमेगम (Kaarmegam)
रिलीज डेट- 14 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- जी5

यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी एक नवविवाहित जोड़े की हुई हत्या के ईर्द- गिर्द घूमती है। पति- पत्नी की मौत से दुखी परिवार वालों के जीवन में नया मोड़ तब आता है जब हत्या के शक में घेरे में फंसा शख्स परिवार वालों की जीवन में एंट्री लेता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें