फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: अनिल कपूर लेकर आए नया गेम शो, ‘पापा यार’ से इमोशनल करेंगे जाकिर खान; इस वीकेंड क्या है खास?

Fri, 18 Sep 2026 07:20 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Friday OTT Releases: बीते दिनों अगर आप कुछ खास फिल्में बड़े पर्दे पर नहीं देख सके हैं, तो अब उन्हें इस वीकएंड ओटीटी पर देख सकते हैं। इसके अलावा रियलिटी शो और कई सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। आइए डालें एक नजर, इस वीकेंड ओटीटी पर क्या है खास?
विज्ञापन
1 of 10
शुक्रवार ओटीटी - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी प्रेमियों के लिए यह वीकएंड बहुत खास रहने वाला है। इसकी वजह यह है कि दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर नया शो लेकर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों के चहेते जाकिर खान एक नए शो के साथ नजर आने वाले हैं। शोज के अलावा कई शानदार फिल्में और सीरीज भी ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया के टॉप 1%
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही एक क्विज रियलिटी गेम शो होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो का नाम है 'इंडिया के टॉप 1%'। इस शो में किताबी ज्ञान की जगह प्रतिभागियों का लॉजिक टेस्ट किया जाएगा। 19 सितंबर से इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 10
लस्ट स्टोरीज सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
लस्ट स्टोरीज सीजन 3
चर्चित सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन लिस्ट में है। इस बार आधुनिक रिश्तों, ख्वाहिशों और इमोशंस की थीम पर बनी ये सीरीज दर्शकों का कितना ध्यान आकर्षित करती है, देखना दिलचस्प होगा। राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, राधिका मदान, अली फजल और सिद्धार्थ अभिनीत यह सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।

4 of 10
जाकिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
जाकिर खान स्पेशल: पापा यार
कॉमेडियन जाकिर खान का स्पेशल शो इस वीकएंड रिलीज हो रहा है। कॉमेडियन इस शो में अपने चिर-परिचित रोचक अंदाज में अपने बचपन के किस्से सुनाते नजर आएंगे। शो 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। फैंस इसे लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन

5 of 10
इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
इरुमुडी
साउथ के बेहतरीन कलाकार रवि तेजा की यह फिल्म भी इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 18 सितंबर 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

6 of 10
थुडक्कम की कास्ट और क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम-@mayamohanlal
थुडक्कम
यह मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म है।  जूड एंथनी जोसेफ निर्देशित 'थुडक्कम' 07 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसे काफी पसंद किया गया। आशीष जो एंटनी और मोहनलाल अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था। आशीष इसमें खलनायक की भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। 
विज्ञापन

7 of 10
कट्टलन - फोटो : सोशल मीडिया
कट्टलन
यह मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस वीक यह हिंदी भाषा में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म में एंटनी वर्गीस, सुनील, और कबीर दूहन सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोमांच से भरपूर यह एक्शन ड्रामा फिल्म सोनी लिव पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी।

8 of 10
'द स्कैंडल' सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
द स्कैंडल
साउथ कोरियन पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज 'द स्कैंडल' भी वीकएंड पर रिलीज को तैयार है। इसकी कहानी कोरिया के जोसोन राजवंश के समय पर आधारित है और यह उन लोगों की कहानी है, जो समाज के सख्त नियमों को तोड़कर प्यार और आकर्षण के एक खतरनाक खेल में शामिल हो जाते हैं। इसे ली सेउंग-यंग और आन हे-सोंग ने लिखा है। जंग जी-वू ने डायरेक्ट किया है। दर्शक इसे 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसमें सोन ये-जिन और जी चांग-वूक अहम भूमिकाओं में हैं।

9 of 10
बेस्ट ऑफ द बेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बेस्ट ऑफ द बेस्ट
यह अमेरिकी कॉमेडी फिल्म 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी दो बचपन के पक्के दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। 
 
विज्ञापन

10 of 10
मोबलैंड सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मोबलैंड सीजन 2
ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन इस वीक रिलीज होगा। 10 एपिसोड वाली मोबलैंड सीजन 2 सीरीज 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक बड़े माफिया परिवार और उनके बीच सत्ता के संघर्ष की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें