सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद साउथ इंडस्ट्री की तीन सबसे चर्चित फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जल्द ही एस एस राजामौली की 'आरआरआर', विजय की 'बीस्ट (रॉ)' और चिरंजीवी व राम चरण की 'आचार्या' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म 'आरआरआर' ने पांच हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 767.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं बीस्ट और आचार्या ने क्रमश: 8.6 (पहले हफ्ते) और 54.74 (पहले छह दिन) करोड़ रुपये की कमाई की है। अगर आप भी साउथ की फिल्मों के फैन हैं, और इन फिल्मों को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।