OTT Release: 2025 में ओटीटी पर रिलीज कई सीरीज रिलीज होंगी। जिनमें बहुप्रतीक्षित हिंदी वेब सीरीज की लिस्ट में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू, द फैमिली मैन 3 और द फैमिली मैन 3 शामिल हैं। यहां देखें पूरी लिस्ट...
2025 में कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज होंगी, जिनमें भरपूर ड्रामा, सस्पेंस, थ्रिलर, कॉमेडी और बहुत कुछ देखने को मिलेगा। इस लिस्ट में आर्यन खान से लेकर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज रिलीज होंगी। आइए देखिए पूरी लिस्ट....
विज्ञापन
2 of 6
आर्यन खान निर्देशित पहली फिल्म
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
आर्यन खान निर्देशित पहली फिल्म
सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आगामी वेब सीरीज। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज में आर्यन अभिनय नहीं करेंगे बल्कि इस सीरीज का निर्देशन वह कर रहे हैं। यह सीरीज 2025 में रिलीज होगी। इस सीरीज का का निर्माण गौरी खान करेंगी। नेटफ्लिक्स ने हाल ही में घोषणा की है कि साल 2025 में, नेटफ्लिक्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट गौरी खान द्वारा निर्मित और आर्यन खान द्वारा निर्मित और निर्देशित एक अनूठी बॉलीवुड सीरीज लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
पाताल लोक सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@primevideoin
पाताल लोक सीजन 2
जयदीप अहलावत और गुल पनाग अभिनीत बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन भी 2025 में रिलीज किया जाएगा। हाल ही में प्राइम वीडियो ने इसका पोस्टर जारी किया और घोषणा की कि यह क्राइम ड्रामा 17 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। पहला सीजन 2020 के दौरान रिलीज हुआ था। इसकी सफलता ने अहलावत को देश भर में प्रसिद्धि दिलाई, जो एक ब्रेकआउट कलाकार के रूप में उभरे।
4 of 6
द फैमिली मैन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
द रोशन्स
ऋतिक रोशन, राकेश रोशन और राजेश रोशन द रोशन्स सीरीज में नजर आएंगे। यह डॉक्यूमेंट्री-सीरीज अगले साल 17 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज दर्शकों को रोशन परिवार के जीवन, संघर्ष और जीत के सफर पर ले जाएगी।
ब्लैक वारेंट
सेक्रेड गेम्स और CTRL के लिए मशहूर विक्रमादित्य मोटवानी अब अपनी आगामी वेब सीरीज ब्लैक वारंट के साथ प्रशंसकों को भारत की सबसे कुख्यात जेल, तिहाड़ जेल की कठोर वास्तविकताओं के अंदर ले जाने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज़ में शशि कपूर के पोते जहान कपूर की पहली फिल्म है। इसका प्रीमियर 10 जनवरी, 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, अनुराग ठाकुर और सिद्धांत गुप्ता भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।