ऑस्कर अवार्ड की घोषणा 22 फरवरी को होगी। हम आपको मुख्य वर्ग में शामिल उन फिल्मों की पूरी जानकारी दे रहे हैं जिनको देख आप खुद ही तय कर लें कि आपके अनुसार इनमें से कौन हैं ऑस्कर की हकदार।
Trending Videos
विज्ञापन
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
2 of 9
फिल्म को बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट साउंड एडिटिंग, बेस्ट साउंड मिक्सिंग, बेस्ट स्क्रीनप्ले वर्ग के लिए भी नामांकित किया गया है। इसके अवाला फिल्म के हीरो ब्रेडली कूपर को बेस्ट हीरो कैटेगिरी में नॉमीनेशन मिला है। फिल्म ने अमेरिका में काफी धूम मचाई थी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी।
नेवी सील क्रिस काइल की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस दोनों पर ही जबर्दस्त रिस्पांस मिला। कहानी कुछ इस प्रकार है काइल चार साल इराक में ड्यूटी पर रहते हैं जिनको उस मिलिटरी का सबसे खतरनाक स्नाइपर के तौर पर पहचाना जाता है।
उन्होंने करीब 160 दुश्मनों को मार गिराया था। कहानी तब जबर्दस्त मोड़ लेती है जब ये इंसान इराक की एक औरत और उसके बच्चे को मारने की कशमकश में फंस जाता है। इस बात के शक के साथ की उस महिला के पास छिपा हुआ ग्रेनेड हो सकता है।
विज्ञापन
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
3 of 9
बर्डमैन' जो एक ब्लैक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जिसमें एक हॉलीवुड एक्टर जो हमेशा से बर्डमैन का किरदार रुपहले पर्दे पर करता आया है और जिसने उसे एक नई पहचान मिली। बाद में उसी सुपरहीरो बर्डमैन की आवाज और परछाईं को हमेशा उसका पीछा करते पाता है। तब भी जब एक्टर अपने कैरियर को पुनर्जीवित करने के लिए एक नई दिशा की तलाश में है।
फिल्म के हीरो माइकल कीथन बेस्ट हीरो की रेस में ब्रेडली कूपर के साथ सबसे अग्रणी संभावितों में से एक हैं। इस फिल्म को बेस्ट पिक्चर, ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस, सिनेमेटॉग्रफी, डायरेक्टर और साउंड मिक्सिंग के लिए नॉमिनेशन मिला है। फिल्म ने बॉप्टा अवार्डस में काफी धूम मचाई है। ऑस्कर में फिल्म को 9 कैटिगिरी में नॉमीनेशन मिले हैं।
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
4 of 9
इस फिल्म को बनने मे पूरे बारह साल लगे। रिचर्ड लिंकलेटर की शानदार फिल्म 'बॉयहुड एक बच्चे के बड़े होने तक के सफर को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाती है। चाइल्ड हुड से लेकर मैच्योर होने के दरमियान जिंदगी कैसे पड़ाव से होकर गुजरती है कैसी मनोदशा होती है यह सब फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में कई फैमिली पार्टियां, रोडट्रिप और परिस्थितियों को इस प्रकार दिखाया गया है कि आप खुद को इस फिल्म से जुड़ा पाते हैं। टीनेजर्स को भी यह फिल्म प्रभावित कर सकती है। फिल्म की एक खासियत यह भी है कि 12 साल के अंतराल के बाद भी इसके किरदारों को नहीं बदला गया। एलर कोर्टेने इसमें मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बेस्ट ड्रामा फिल्म का अवॉर्ड जीत चुकी है।ऑस्कर में बेस्ट फिल्म, सपोर्टिंग ऐक्टर, सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस, डायरेक्टर और फिल्म एडिटिंग में इसका नॉमीनेशन हुआ है।
विज्ञापन
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
5 of 9
इस मूवी को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट सिनमेटॉग्राफी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट मेकअप, बेस्ट ऑरिजनल स्कोर, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट फिल्म एडिटिंग और बेस्ट प्रॉडक्शन डिजाइन के लिए नॉमिनेट किया गया है। यह फिल्म अपने आप में काफी अलग है और ऑस्कर की रेस में सबसे आगे है। फिल्म एक युवा लेखक के इर्द गिर्द घूमती है जो एक लेख पढते वक्त ग्रेंड बुडापेस्ट होटल के बारे में काफी अलग बातें पता करती है।
यह होटल जो अर्श से फर्श तक का सफर तय कर चुका है। यह होटल अपने आप में बेहद अलग और शानदार था। इसके बाद कहानी होटल के मजेदार घटनाक्रम से गुजरती हुई लेखिका को उसके मालिक तक पंहुचाती है जो कभी भी इस होटल को बंद नहीं करना चाहता था। रॉलफ फिनैस, बिल मरी और सोराइस इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। डायरेक्शन वेस एडेंरसन ने किया है।
विज्ञापन
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
6 of 9
रंगभेद पर आधारित यह फिल्म भी ऑस्कर की संभावित रेस में शामिल है। ऐवा के डायरेक्शन में डेविड ओलिवो, ओपेरा विंसी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी की मार्मिकता और अश्वेतों का दर्द फिल्म में जानदार तरीके से दिखाया गया है। इसलिए इस फिल्म को भी ऑस्कर में अनदेखा नहीं किया जा सकता। अपने विषय विशेष के आधार पर फिल्म ऑस्कर की दावेदार है।
विज्ञापन
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
7 of 9
द्वितीय विश्व युद्व पर आधारित यह फिल्म 8 कैटेगिरी में नॉमीनेट हुई है। मोर्टन टिलडम इसके निर्देशक हैं और बेंडडिक्ट इसके हीरो। हीरोईन की भूमिका में काइरा नाइटली हैं। इसमें ब्रिटिश इंटेलिजेंस ऐजेंसी कैमब्रिज मैथमेटिशियन को रिकू्ट करती है जिसका दिमाग एजेंसी की कई अबूझ पहेलियों को हल करने में मदद करता है। यह एक ऐसे कोड को ब्रेक करने की तलाश में है जिसे ब्रेक करना एजेंसी के लिए सबसे बड़ा टास्क है। बेंडिक्ट बेस्ट हीरो की कैटेगिरी में शामिल हैं
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
8 of 9
यह एक ऐसे जुनूनी 19 साल के लड़के की कहानी है जो एक शानदार ड्रमर है और म्यूजिक की दुनिया में काफी आगे बढ़ना चाहता है। इस ड्रमर को अपने मुकाम तक पंहुचने के लिए काफी कुछ खोना पड़ता है। उसकी गर्लफ्रेंड से उसका ब्रेकअप हो जाता है। कार एक्सीडेंट, खून से सने हाथों के बाद भी उसके जोश में कोई कमी नहीं आती। कहानी में इस स्टूडेंट के टीचर की बेहद ही अलग किस्म की भूमिका है। फिल्म के हीरो माइल्स टेलर हैं टीचर की भूमिका जे के सिमन्स ने निभाई है। जिनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नॉमीनेशन मिला है।
ये रही ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्में, आप चुनिए विजेता
9 of 9
फिल्म में 60 वें दशक के इर्द गिर्द घूमती है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी का एक मेधावी फिजिक्स का स्टूंडेंट एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। कहानी तब मोड़ लेती है जब ये लड़का अपने कैरियर के सबसे अहम मोड़ पर न्यूरॉन डिसीज का शिकार हो जाता है। इसके बाद वह हिम्मत करते हुए एक महत्वाकांशी प्रोजेक्ट को पूरा करता है जिसमें उसे अपनी प्रेमिका का पूरा साथ मिलता है।
फिल्म में प्यार और कैरियर की कहानी को बहुत ही दमदार तरीके से पर्दे पर उतारा गया है। लव स्टोरी के शौकीन लोगों को भी यह फिल्म पसंद आ सकती है। जेम्स मार्श के डायरेक्शन में इसमें ऐडी रेडमायन और फेलिसिटी जोंस और एमी वॉटसन मुख्य भूमिका में हैं। ऐडी और फेलिसिटी दोनों बेस्ट हीरो-हीरोइन की कैटिगिरी में शामिल हैं।