फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2018: इस अवॉर्ड समारोह में सभी नॉमिनेटेड एक्टर्स बन जाते हैं लखपति, जानिए क्या है वजह

Sun, 04 Mar 2018 05:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Oscar award 2018
दुनिया भर के सितारों की निगाहें जिस अवॉर्ड पर टिकी रहती हैं उसके ऐलान का समय आ गया है। इस अवॉर्ड की घोषणा 5 मार्च को होगी जिसका आयोजन इस बार लॉस एंजेलिस में किया गया है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में जहां विजेताओं का डंका दुनिया भर में सुनाई देता है तो वहीं नॉमिनेटेड कलाकार भी लखपति बन जाते हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Oscar award 2018
जानकारी के मुताबिक बीते 16 सालों से एक मार्केटिंग कंपनी सभी नॉमिनेटेड कलाकारों को महंगे तोहफे दे रही है। टाइम्स मैगजीन के मुताबिक यह गिफ्ट हैंपर कुछ चुनिंदा कैटेगरी में नॉमिनेट लोगों को ही दिए जाते हैं। जिसमें बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर-एक्ट्रेस और डायरेक्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Oscar award 2018
इस कंपनी का अकादमी से आधिकारिक तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा करने के पीछे इस कंपनी का उद्देश्य नॉमिनेटेड एक्टर्स को तोहफे देना है ताकि उनके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। इन नॉमनीज को 6 रातों की लग्जरी ट्रिप भी मिलती है जिसमें हवाई यात्रा से लेकर कोलवा लैंडिंग रिजॉर्ट में रहने तक की सुविधा मौजूद है। 
विज्ञापन

4 of 4
Oscar award 2018
यह 90वां ऑस्कर समारोह है। फिल्म 'न्यूटन' एक मात्र भारतीय फिल्म थी जो अब नॉमिनेशन की लिस्ट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार बेस्ट एक्टर्स के अलावा बेस्ट फिल्म का खिताब किसे मिलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें