इस बात में कोई शक नहीं है कि सेलिब्रिटीज और कॉन्ट्रोवर्सी का पुराना नाता है। जहां भी कुछ सेलिब्रिटीज एक साथ नजर आते हैं, वहां पर कॉन्ट्रोवर्सी अपने आप ही जन्म ले लेती है। 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां पर सेरेमनी को होस्ट कर रहे कॉमेडियन क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच स्टेज पर ही झगड़ा देखने को मिला। क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिसके जवाब में विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को इवेंट में सबके सामने थप्पड़ मार दिया। हालांकि, बॉलीवुड में भी ऐसे कई मामले देखने को मिल चुके हैं, जहां पर स्टार्स को सबके सामने थप्पड़ खाना पड़ा है। आइए आपको उन घटनाओं के बारे में बताते हैं।