प्रिया प्रकाश वारियर ने हाल ही में फिल्म 'ओरु अदार लव' से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई । हालांकि जब इस फिल्म का टीजर लॉन्च हुआ था तो प्रिया ने अपनी आंखों के इशारे से पूरे देश को दीवाना बना दिया था । प्रिया एक नेशनल क्रश बनकर सामने आई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Priya Prakash
इस टीजर के बाद से प्रिया प्रकाश की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। जब प्रिया की डेब्यू फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर बवाल मच गया। दरअसल, फिल्म की कास्ट ने आरोप लगाया कि प्रिया इसकी लीड हीरोइन नहीं थीं । जब वो इंटरनेट सेंसेशल बन गईं तो डायरेक्टर ओमर लुलु ने फिल्म की कहानी प्रिया के ईद-गिर्द ही रच दी ।
विज्ञापन
3 of 7
Priya Prakash Varrier
- फोटो : Instagram
फिल्म के प्रोड्यूसर और मेकर्स ने मिलकर प्रिया को लीड हीरोइन बना दिया । अब पहली बार ओमर लुलु का प्रिया प्रकाश को लेकर बयान आया है । एक इंटरव्यू में ओमर ने कहा, 'जब प्रिया का वीडियो सुपहिट हुआ तो मैंने प्रोड्यूसर से कहा कि अब इस फिल्म को अच्छी क्वालिटी के साथ बनाया जाना चाहिए ।'
4 of 7
priya prakash
'तब मलयालम और तेलुगु वर्जन के प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म की लीड हीरोइन प्रिया को बना दो । इससे पहले फिल्म की थीम बिल्कुल अलग थी । पहले फिल्म में दिखाया जाना था कि एक यंग कपल होता है जिसका मर्डर कर दिया जाता है । मेकर्स ने कहा कि पूरी फिल्म में प्रिया को हाईलाइट कर दो ।'
विज्ञापन
5 of 7
priya prakash warrier
- फोटो : self
डायरेक्टर ने आगे कहा, 'फिल्म में एक और एक्ट्रेस थी नूरिन शरीफ । वो प्रिया से ज्यादा अच्छा डिजर्व करती थी । उसकी परफॉर्मेंस भी बहुत अच्छी थी ।' बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर ओमर और प्रिया के बीच बातचीत बंद है । फिल्म की लीड हीरोइन पहले नूरिन ही थीं ।
विज्ञापन
6 of 7
Priya Prakash
जब नूरिन फिल्म के प्रमोशन के लिए हैदराबाद आई थीं तो उन्होंने कहा था, 'जब मुझे इस फिल्म में लीड हीरोइन का रोल ऑफर मिला तो मैं बहुत खुश हुई । लेकिन जब प्रिया का आंख मारने वाला वीडियो वायरल हो गया तो फिल्म की पूरी कहानी ही बदल दी गई और मुझे साइडलाइन कर दिया गया ।'
'मैं सच में काफी दुखी हुई थी । क्योंकि मेरे कैरेक्टर का महत्व खत्म कर दिया गया था।' बता दें कि यह फिल्म एक लव स्टोरी थी । जो हाई स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के बीच होती है । फिल्म में दिखाया गया है कि लेक्चर के बीच कैसे वो एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं ।