फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hit Remake Films: इन रीमेक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े सफलता के झंडे, ओरिजनल को भी छोड़ा पीछे

Fri, 11 Aug 2023 01:07 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ चर्चित फिल्में असल में किसी और मूवी की हिंदी रीमेक हैं। बावजूद इसके भी इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया है। 
 
विज्ञापन
1 of 6
रियल पर भारी रीमेक - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में ओरिजनल कंटेंट के साथ-साथ रीमेक पर भी काफी जोर दिया जा रहा है। बॉलीवुड में साउथ से लेकर हॉलीवुड हिट फिल्मों तक के रीमेक बनाए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ फिल्में अपना दमखम दिखाने में असफल हो रही हैं, लेकिन कुछ मूवीज ओरिजनल से भी ज्यादा धांसू साबित हुई हैं। रीमेक होने के बावजूद इन फिल्मों को दर्शकों के जरिए काफी सराहा गया है, जिसका नतीजा इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी देखने को मिला है। आइए इन हिंदी फिल्मों और यह किस मूवी के रीमेक हैं, इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के सक्सेस के सितारे इन दिनों गर्दिशों में हैं। हालांकि, हम यह भी नहीं भूल सकते कि अक्षय ने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इन सुपरहिट फिल्मों में से एक 'भूल भुलैया' है। इस मूवी में अक्षय ने अपने हटके अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया। साथ ही मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही। बेहद कम लोग जानते हैं कि 'भूल भुलैया' मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक है। यह साउथ की 'मणिचित्रातझु' नाम की मूवी का रीमेक है। 
विज्ञापन

3 of 6
राज - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी की इंटेंस हॉरर फिल्म 'राज' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। साथ ही हॉरर जॉनर के लिए दर्शकों के जहन में एक बेंच मार्क सेट कर दिया। इस मूवी में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु लीड रोल में नजर आए थे। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह मूवी हॉलीवुड फिल्म 'व्हाट लाइस बिनीथ' की हिंदी रीमेक है।

Tollywood Movies: छोटे बजट की इन टॉलीवुड फिल्मों ने खूब मचाया गदर, बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई

4 of 6
कबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर के करियर को उड़ान देने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। इस मूवी में एक्टर के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आई थीं। यूं तो इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ था, लेकिन इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से यह भी साफ हो गया कि फिल्म ज्यादातर लोगों को पसंद आई है। शाहिद कपूर स्टारर यह फिल्म, तेलुगु मूवी 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है। मजेदार बात यह है कि दोनों ही फिल्मों को संदीप रेड्डी वांगा ने ही डायरेक्ट किया है।

#AskSRK: रजनीकांत के मुरीद हैं शाहरुख खान, जवान ने 'जेलर' को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात
विज्ञापन

5 of 6
सिंघम - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन के पास हिट फिल्मों की लिस्ट है। इन्हीं में एक नाम रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मूवी 'सिंघम' का भी है। 'सिंघम' में अजय एक कॉप की भूमिका में नजर आए। यह इसी नाम के तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है, जिसमें सूर्या लीड रोल में नजर आए थे। हिंदी मूवी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला, और यह अपने रिलीज वर्ष में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई।

South Actress: अपना धर्म छोड़ धर्मपरिवर्तन कर बैठीं ये साउथ अभिनेत्रियां, दिल-ओ-जान से निभा रहीं सारी प्रथाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली-कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'हेरा फेरी' ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। इस मूवी में सुनील शेट्टी, परेश रावल और अक्षय कुमार जैसे सितारे लीड रोल में नजर आए थे। तीनों की तिकड़ी ने अपनी कॉमिक टाइमिंग और एक्टिंग से दर्शकों समेत क्रिटिक्स का भी दिल जीत लिया। इसी का नतीजा रहा कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। 'हेरा फेरी' मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का हिंदी रीमेक है, जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें