आलिया भट्ट की इन दिनों खूब तारीफें हो रही हैं। आने वाली फिल्म 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद उनके बिहारी किरदार की खूब तारीफ हो रही है। वहीं बिहार की ही शैफाली झा इससे बुरी तरह चिढ़ गई हैं, उन्होंने एक खुले खत के जरिए आलिया को जमकर भला-बुरा कहा है।
विज्ञापन
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
2 of 7
- फोटो : youtube
शैफाली एस झा ने अपने खत में लिखा है कि 'उड़ता पंजाब' का ट्रेलर उन्हें शानदार लगा है। दूसरे कलाकारों ने बढ़िया काम किया है लेकिन आलिया का बिहारी लुक उनसे पचाया नहीं जा रहा, ये एकदम बकवास है। शैफाली इतने पर ही नहीं रुकीं।
विज्ञापन
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
3 of 7
शैफाली ने कहा कि आलिया का किरदार बिहार की खराब छवि को पेश करता है। तमाम देश ने जो बिहार की खराब छवि दिमाग में बना रखी है ये किरदार उसी की उपज है। शैफाली ने आलिया के बोलने के अंदाज और भाषा पर भी सवाल किए हैं।
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
4 of 7
शैफाली ने लिखा कि बिहारी कोई भाषा नहीं है, बल्कि बिहार के लोगों को बिहारी कहा जाता है। उन्होंने आलिया की दी गई गालियों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने एक गाली का जिक्र करते हुए लिखा है कि ये बिहार की गाली नहीं है।
विज्ञापन
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
5 of 7
शैफाली के अनुसार, ये सिर्फ बिहार को दुनिया की सबसे घटिया जगह दिखाने की कोशिश है उन्होंने आलिया से पूछा है कि क्या वो बिहारियों को सबसे गरीब और बदसूरत मानती हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक कहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर जहां इस खत की तारीफें हो रही हैं, वहीं जमकर खिंचाई भी हो रही है।
विज्ञापन
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
6 of 7
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शैफाली की बात को गैर-जरूरी बताया है। कहा जा रहा है कि शैफाली इसे जिस तरह से पेश कर रही हैं, वो गलत है। कई यूजर्स ने कहा है कि पूरे बिहार में गालियां और बोलचाल का अंदाज बदलता रहता है ऐसे में शैफाली बेवजह विशेषज्ञ ना बनें।
बिहारी लड़की ने आलिया भट्ट को खत लिख कर हड़काया, वायरल
7 of 7
बिहारी लोगों की गरीबी पर भी शैफाली को खूब सुनना पड़ रहा है। लोगों ने कई आंकड़े शेयर करके बताया है कि बड़ी संख्या में बिहार के लोगों का दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाना एक सच्चाई है। कई लोगों ने आलिया के रोल की जमकर तारीफ की है।