फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हफ्ते में ही दम तोड़ गई मणिकर्णिका, बाकी 4 फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड भी देख लें

Sat, 02 Feb 2019 03:11 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Manikarnika - फोटो : instagram
कंगना रनौत की इस साल की पहली फिल्म मणिकर्णिका 26 जनवरी और उसके दिन पड़े रविवार की छुट्टी का फायदा उठाने के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में ही हांफ गई है। फिल्म का हिंदी संस्करण पहले हफ्ते में पूरे देश में सिर्फ 58.02 करोड़ रुपये की ही कमाई कर सका। फिल्म की कुल लागत 125 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई के सट्टा बाजार में इस फिल्म के पहले हफ्ते में ही सौ करोड़ रुपये न कमा पाने पर खूब सट्टा लगा और सटोरियों का अनुमान इस फिल्म को लेकर सही साबित हुआ है।
विज्ञापन

2 of 6
manikarnika - फोटो : file photo
तमिल और तेलुगू में सुपरफ्लॉप
फिल्म को तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था लेकिन दक्षिण भारतीय दर्शकों ने कंगना को पूरी तरह नकार दिया, वहां ये फिल्म पहले हफ्ते में सिर्फ 3 करोड़ रुपये का ही बिजनेस कर सकी। फिल्म के पहले हफ्ते में ही देश के थिएटर्स में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब में फिल्म को लेकर दर्शकों ने ज्यादा उत्सुकता नहीं दिखाई और इसके औसत से भी कम बिजनेस कर पाने की यही मुख्य वजह रही।
विज्ञापन

3 of 6
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
उरी की सर्जिकल स्ट्राइक जारी
विकी कौशल की फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक ने तीसरे हफ्ते की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 35 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करके पिछले साल रिलीज हुई संजू का तीसरे हफ्ते की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उरी की तीसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर आंकड़ा 166 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है। फिल्म को चौथे हफ्ते में तमाम राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है और अभी इसका करिश्मा बॉक्स ऑफिस पर कम से कम दो हफ्ते और कायम रहने की उम्मीद है। फिल्म की कमाई चौथे हफ्ते में ही 200 करोड रुपये पार होने पर मुंबई में खूब सट्टा भी लग रहा है।

4 of 6
the accidental prime minister - फोटो : twitter
एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का रिपोर्ट कार्ड
उरी के साथ ही रिलीज हुई द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तीसरे हफ्ते में ही हांफ चुकी है और देश के ज्यादातर सिनेमाघरों से उतरनी भी शुरू हो चुकी है। अनुपम खेर के लिए ऑस्कर की उम्मीद मानी जा रही ये फिल्म तीसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर अब तक सिर्फ 22.89 करोड़ रुपये ही बॉक्स ऑफिस पर कमा सकी है।
विज्ञापन

5 of 6
Kedarnath - फोटो : social media
छह हफ्तों में भी नहीं मिले 100 करोड़
पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्मों में जीरो अब भी कुछ थिएटर्स में चल रही है। हालांकि बीते छह हफ्तों में भी ये फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा छूने से बहुत दूर है। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ स्टारर निर्देशक आनंद एल राय की इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 87.28 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
simmba
सारे सिनेमाघरों से उतरी रणवीर की सिम्बा
रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म सिम्बा देश के सारे थिएटर्स से उतर चुकी है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद के कुल पांच हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर 238 करोड़ रुपये की कमाई की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें