बॉलीवुड हीरोइन वाणी कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो यशराज बैनर की फिल्म 'बेफ्रिके' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और वाणी की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी चर्चित हो गई है। इसका ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ है लेकिन लिपलॉक पोस्टरों ने ही धूम मचा दी है। क्या आपको पता है कि फिल्मों में आने से पहले वाणी होटल में काम किया करती थी।
Trending Videos
विज्ञापन
कभी होटल में काम करती थी ये हीरोइन, आज है यशराज फिल्म्स की 'किसिंग गर्ल'
2 of 5
वाणी के पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्म एक्ट्रेस बने। वाणी ने यशराज फिल्म्स की मूवी 'शुद्ध देसी रोमांस' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनके पिताआर्मी में थे और वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने के सख्त खिलाफ थे। फिलहाल उनके पिता शिव कपूर दिल्ली में ही फर्नीचर एक्सपोर्ट का काम करते हैं। साथ ही वो एक एनजीओ भी चलाते हैं।
उनकी मां, डिम्पी कपूर पहले स्कूल टीचर थीं लेकिन अब वो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी की बड़ी बहन नूपुर शादी के बाद हॉलैंड सेटल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कभी होटल में काम करती थी ये हीरोइन, आज है यशराज फिल्म्स की 'किसिंग गर्ल'
3 of 5
वाणी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता का मानना था कि लड़कियों की जल्दी शादी हो जानी चाहिए। उनका जल्दी घर बसा देना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी सिर्फ 18 साल की उम्र में हो गई थी लेकिन वाणी ऐसा नहीं करना चाहती थीं।
कभी होटल में काम करती थी ये हीरोइन, आज है यशराज फिल्म्स की 'किसिंग गर्ल'
4 of 5
उन्होंने बताया कि उनके पिता वाणी के मॉडल बनने के खिलाफ थे लेकिन उनकी मां ने उनका साथ दिया और पापा को मनाने में मदद की।
कभी होटल में काम करती थी ये हीरोइन, आज है यशराज फिल्म्स की 'किसिंग गर्ल'
5 of 5
वाणी का जन्म 23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) से टूरिज्म में बैचलर डिग्री पूरी की। टूरिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जयपुर के ओबेरॉय होटल्स एंड रिजॉर्ट में इंटर्नशिप की। बाद में आईटीसी होटल में भी कई दिन काम किया।
उन्होंने होटल में काम करने के बाद मॉडलिंग में अपना करियर बनाया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।