फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स...' के फ्लॉप होने पर आया आमिर खान का बयान, बोले- 'लोगों को तो बस भड़ास निकालने का मौका मिला'

Mon, 28 Jan 2019 12:19 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aamir khan
आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों बॉलीवुड में अपना नया प्रयोग कर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी नई फिल्म 'रूबरू रोशनी' टेलीविजन पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म पर दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आमिर खान अपने इस नए प्रयोग से खुश हैं लेकिन बीते दिनों आमिर खुश नहीं थे और इसकी वजह थी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'। यह फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने कहा कि वह इस फिल्म के फ्लॉप होने का दोष डायरेक्टर पर नहीं डालना चाहते।
विज्ञापन

2 of 5
Aamir Khan - फोटो : Twitter
मीडिया से बात करते हुए आमिर से जब सवाल किया गया कि क्या वह 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के  डायरेक्टर विक्टर को माफ करेंगे, इस पर आमिर ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें माफ करने की जरूरत है। जिन डायरेक्टर्स के साथ मैं काम करता हूं, उनकी नीयत अच्छी है। सभी अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता। मैं डायरेक्टर पर भरोसा करता हूं और अगर वो गलत गए हैं तो मैं भी गलत गया हूं। मुझे यह मानने में कोई दिक्कत नहीं है। हम सभी अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। दर्शक मेरे नाम पर फिल्म देखने आते हैं। मैं अपने दर्शकों के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
Aamir khan
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने पर मिली कड़ी आलोचना पर आमिर ने कहा, 'कई लोगों ने कहा कि उन्हें फिल्म अच्छी लगी। मुझे लगता है कि दर्शकों को अपनी राय जाहिर करने का पूरा अधिकार है। अगर थोड़ी कठोरता है, तो कोई बात नहीं। वैसे लंबा वक्त हो गया है मुझे कोई फ्लॉप फिल्म दिए हुए। अच्छा है लोगों को भी उनकी भड़ास निकालने का मौका मिला।' 

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल आमिर खान की फिल्म 'रूबरू रोशनी' को लेकर दर्शक भी उत्साहित हैं। फिल्म की रिलीज के बाद इस यूजर्स के रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रूबरू रोशनी को देखते हुए, ऐसा लगा जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म को देखते हुए मैं रोने लगा, मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया।'

देखें ट्वीट...
 


 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म को लेकर आमिर ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा था, 'हमको फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज इसलिए नहीं करनी थी क्योंकि इस फिल्म को बनाने का जो मेरा मकसद है, वह थोड़ा अलग है। फिल्म की जो थीम है, वह हम सब के लिए बहुत जरूरी है। मुझे लगा कि यह फिल्म मुझे टीवी पर दिखानी चाहिए, क्योंकि जब फिल्म सिनेमाघरों में लगती है तो सब लोग इसे देख नहीं पाते हैं और मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस फिल्म को देखें। हालांकि, यह बात सच है कि इसे बनाते समय यह तय नहीं था कि फिल्म सीधे टेलीविजन पर ही रिलीज होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें