सरोज खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपने कॅरियर में लगभग 3500 गीतों की कोरियोग्राफी करने वाली सरोज खान ने 'एक दो तीन', 'चोली के पीछे क्या है', 'हवा हवाई', 'धक धक करने लगा' जैसे कई हिट गानों पर बेहतरीन डांस सिखाए हैं। इनके अलावा ‘देवदास’, ‘लम्हे’, ‘नगीना’, ‘कलंक’, ‘चांदनी’, ‘सांवरिया’, ‘ताल’, ‘बेटा’, ‘हम दिल दे चुके सनम’, और कई अन्य फिल्मों में कोरियोग्राफ किए गए उनके लोकप्रिय गानों की पीढ़ियां दीवानी रही हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार से तीन बार सम्मानित और माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी के साथ अपनी ट्यूनिंग के लिए चर्चित सरोज खान ने कई नए एक्टर्स के साथ भी काम किया।