बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना फिल्म 'रुस्तम' की वर्दी को नीलाम करने के फैसले को लेकर विवादों में घिरती हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच इन दोनों के समर्थन में जॉन अब्राहम उतर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
John Abraham
जॉन अब्राहम जल्दी ही अपनी फिल्म 'पोखरण' में सेना की वर्दी पहने हुए नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने दोस्त अक्षय कुमार द्वारा फिल्म 'रुस्तम' में पहली नेवी की वर्दी को नीलाम करने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने अपनी फिल्म पोखरण के प्रमोशन के दौरान कहा कि मैं राजनीतिक तौर पर सही न हूं लेकिन मैं उनके द्वारा उठाए गए इस कदम का समर्थन करता हूं।
विज्ञापन
3 of 5
John Abraham
लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' का ट्रेलर आज लॉन्च किया गया। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह भारत ने दुनिया को चकमा देते हुए पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था।
4 of 5
John Abraham
जॉन ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में काफी वक्त दिया है। उन्होंने फोर्स 2 के बाद पूरा ध्यान इसी फिल्म पर लगा दिया, चूंकि उन्हें अच्छी फिल्में करनी थी। ऐसे में यह फिल्म उनके लिए बच्चा बन चुकी थी और कोई अगर उनके बच्चे को तंग करने की कोशिश करेगा तो वह उसे उखाड़ ही फेकेंगे।
बता दें कि वर्दी नीलामी के मामले में वकील स्मिता दीक्षित ने अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को कानूनी नोटिस भेजा गया है। नोटिस में कहा गया है कि 'इन लोगों ने सशस्त्र बलों के कर्मियों व शहीद सैनिकों की विधाओं के भावनाओं से खेला है।'