फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे की पूर्व संध्या पर श्वेता के साथ स्पॉट हुईं जया बच्चन, कैमरे से बचती दिखीं मां-बेटी

Tue, 09 Apr 2019 07:59 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan - फोटो : twitter
जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए श्वेता जया बच्चन को डिनर पर लेकर गईं। श्वेता और जया की रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस मौके पर दोनों ने ही कैमरे में पोज देने से परहेज किया। मां और बेटी की यह जोड़ी एक साथ काफी अच्छी लग रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Jaya Bachchan dinner date with daughter Shweta Bachchan - फोटो : twitter
बेटी संग डिनर डेट पर जया बच्चन सफेद कलर की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं श्वेता बच्चन (Shweta Bachchan) ने भी सफेद टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी हुई थी। रेस्टोंरेट से जया जैसे ही बाहर निकली तो वह कैमरा देखकर खुश नजर नहीं आईं। न ही जया बच्चन और न ही श्वेता ने पोज दिए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जया बच्चन कैमरे को देखकर पोज देने से कतराती नजर आई हों। इससे पहले भी कैमरा देखकर बचती नजर आ चुकी हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
BIG B AND JAYA BACHCHAN - फोटो : amar ujala
जया बच्चन के इस तरह के बर्ताव के कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर हैं जिनमें यह साफ दिखाई देता है। यहां तक कि जया बच्चन कई बार मीडिया पर भड़क भी चुकी हैं। जया बच्चन की इस तरह के बर्ताव के बारे में जब करण जौहर ने श्वेता और अभिषेक से पूछा तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। यह दोनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे थे। 

4 of 5
Abhishek Bachchan Shweta - फोटो : twitter
दोनों ने बताया था- 'जया बच्चन को claustrophobic हैं। यह एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें इंसान अचानक भीड़ को देखकर परेशान हो जाता है। कई बार गुस्सा भी आता है। ऐसा बाजार, भीड़ वाले वाहन या फिर लिफ्ट में भी महसूस हो सकता है। इसके साथ ही श्वेता ने कहा कि जया बच्चन को भीड़ देखकर परेशानी होती है। उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं कि कोई धक्का दे या फिर टच करे। इसके अलावा कैमरा का फ्लैश आंखों में पड़ने से भी उन्हें दिक्कत होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Abhishek Bachchan, Shweta Nanda - फोटो : social media
यहां तक कि शो के दौरान अभिषेक ने मां जया बच्चन से मजाक के लिए माफी भी मांगी। आपको बता दें, जया बच्चन ने बॉलीवुड में 45 साल तक राज किया है। जया बच्चन की पहली फिल्म बंगाली थी। इस फिल्म का नाम 'महानगर था। इस फिल्म के समय जया की उम्र महज 15 साल थी। यह तस्वीर उसी फिल्म की है। लंबे बाल और मुस्कुराने के स्टाइल के साथ-साथ उनकी एक्टिंग ने धीरे-धीरे लोगों को अपना कायल बना दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें